Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव का खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है। इसके अलावा बुध देव को वाणी, तर्क, कारोबार, संचार और त्वचा आदि का दाता भी माना जाता है, जो समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस बार उन्होंने कुंभ राशि में गोचर किया है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। शास्त्रों में शनि देव को दुख, बीमारी, मृत्यु और शोक का दाता माना गया है। आइए जानते हैं इस बार बुध गोचर से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
बुध बढ़ाएंगे इन 3 राशियों का तनाव!
मेष राशि
बुध गोचर का अशुभ प्रभाव इस बार मेष राशि के जातकों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा। नई योजनाओं पर काम करना कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। नुकसान होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक अपने दोस्तों को इस समय पैसे उधार न दें, क्योंकि उम्मीद कम है कि वो आपके पैसे वापस नहीं करेंगे। जिन जातकों का विवाह हो चुका है, उनके रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 28 फरवरी से पहले का समय मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें भविष्यफल और उपाय
कुंभ राशि
अविवाहित जातकों की सोलमेट की खोज फरवरी माह में पूरी नहीं होगी। निवेश से कारोबारियों को तगड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए फरवरी माह में विदेश यात्रा करना सही नहीं रहेगा, क्योंकि गंभीर चोट लगने की पूरी संभावना है। जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उन्हें पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है। शादीशुदा जातकों का घरवालों से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल बना रहेगा।
मीन राशि
कारोबारियों को धन हानि होगी, जिसके कारण आने वाले दिनों में उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वो आपको जॉब से निकाल सकते हैं। उम्रदराज जातकों को गंभीर चोट लग सकती है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा होगा। विवाहित कपल का झगड़ा होगा, जिसके कारण दोनों का मूड खराब रहेगा। सिंगल लोगों का विवाह फरवरी माह में तय नहीं हो पाएगा, जिसके कारण उनके माता-पिता को मानसिक तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines