मंगल गोचर से बनने वाला योग 3 राशियों के लिए रहेगा भारी, मान-सम्मान और सेहत पर लगेगी गहरी चोट!

Mars Transit 2024: आग और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन गोचर करेंगे, जिससे नवम-पंचम योग का निर्माण होगा। नवम-पंचम योग का प्रभाव प्रत्येक साधक के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए ये योग कष्टकारी रहेगा।

Mangal Gochar 2024

मंगल गोचर 2024

Mars Transit 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल जन्माष्टमी के पावन दिन राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अगस्त 2024 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर मंगल देव बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। इस समय मंगल देव शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं। आग और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल के राशि परिवर्तन से नवम-पंचम योग का निर्माण होगा, जिसका मिलाजुला असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। हालांकि तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए नवम-पंचम योग बेहद कष्टकारी रहेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जन्माष्टमी के दिन से बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मंगल के मिथुन में प्रवेश करने से सबसे ज्यादा परेशानी मिथुन राशि के लोगों को ही होगी। व्यापार में आ रही परेशानियों के कारण तनाव बढ़ेगा। साझेदारी में किए कार्यों से धन हानि होने की पूरी संभावना है। विदेश यात्रा करने का फैसला इस समय सही नहीं रहेगा। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण सेहत भी खराब हो सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ नहीं रहेगा। धन हानि हो सकती है। शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न न मिलने के कारण तनाव रहेगा। जॉब कर रहे जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसकी वजह से तनाव भी बढ़ेगा। ऑनलाइन मार्केटिंग कर रहे लोगों को नुकसान हो सकता है। धन का निवेश करने के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

पैसों की कमी के कारण मकर राशि के लोग परेशान रह सकते हैं। कारोबार में नए कस्टमर नहीं बनने के कारण मुनाफे में कमी आएगी। स्टूडेंट जातकों को टीचर की डांट का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ लड़ाई हो सकती है। लव लाइफ में परेशानियों का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन रुक सकता है। धन के आमद में कमी आएगी। इसके अलावा भाई-बहनों से अनबन भी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ