---विज्ञापन---

Religion angle-right

Janmashtami 2024: श्री कृष्ण से मनचाहा फल पाने के लिए आज राशि अनुसार करें पूजा, जल्द मिलेगी खुशखबरी!

Janmashtami 2024: आज जन्माष्टमी के शुभ दिन राशि अनुसार श्री कृष्ण की पूजा करने से प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। चलिए जानते हैं लड्डू गोपाल की पूजा करने की विधि के बारे में।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2024: श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। आज यानी 26 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखने और बांके बिहारी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आज रात 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक भगवान कृष्ण की पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई साधक राशि अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा करता है और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाता है, तो भगवान अपने भक्त से खुश होकर उन्हें मनवांछित फल भी देते हैं। चलिए जानते हैं आज जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार भगवान कृष्ण को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन राधा रानी और कृष्ण जी को जल से स्नान कराएं। फिर उन्हें नए कपड़े पहनाएं और उनका श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें अनार और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में आ रही समस्याएं भी कम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त…कब है दही हांडी, जानें सही डेट और महत्व

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों अपने हाथ से श्री कृष्ण का श्रृंगार करें। भगवान को दूध, दही और शहद का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके सभी कष्ट भगवान कृष्ण हर लेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सर्वप्रथम भगवान कृष्ण को दूध से स्नान करवाएं। नए कपड़े पहनाने के साथ उनका श्रृंगार करें। केले और सूखे मेवे का भोग बांके बिहारी को लगाएं। इस उपाय से समाज में आपको अपार मान-सम्मान मिलेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो, इसके लिए आज कृष्ण को केसर के दूध से स्नान कराएं। साथ ही उन्हें नारियल और नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को गंगाजल के साथ शहद से स्नान करवाना चाहिए। साथ ही बांके बिहारी को गुड़ का भोग लगाएं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग कृष्ण जी को दूध और घी से स्नान करवाएं। इसके बाद उन्हें नए लाल रंग के कपड़े पहनाएं। श्रृंगार करें और फिर बांके बिहारी को दूध और इलायची का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में सदा सुख-समृद्धि बनी होगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोग सर्वप्रथम श्री कृष्ण का दूध और चीनी से स्नान करवाएं। उन्हें केले और दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। इससे आपको बांके बिहारी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आपकी सभी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को जल, दूध और दही से स्नान कराएं। भगवान को नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के लोग कृष्ण जी को दूध और शहद से स्नान करवाएं। नए कपड़े पहनाने के साथ उनका श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें 7 केले अर्पित करें। इसी के साथ अमरूद का भोग लगाएं। इससे आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे धीरे-धीरे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने लगेंगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोग लड्डू गोपाल को गंगाजल से स्नान करवाएं। भगवान कृष्ण को मीठे पान के भोग लगाएं। इससे आपके सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग सर्वप्रथम कृष्ण जी को दूध-दही और जल से स्नान करवाएं। इसके बाद उन्हें लाल रंग की किसी भी मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग बांके बिहारी को चीनी के पानी, शहद, दूध और दही से स्नान करवाएं। इसके बाद उन्हें नारियल और दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में प्रेम का आगमन होगा। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami के दिन लोटे में ये 2 चीजें मिलाकर दें तुलसी को जल, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2024 08:45 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola