हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या आपके हाथ की मणिबंध रेखा पर भी हैं ये निशान, बना सकती है करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Manibandh Rekha: हस्तरेखा एक्सपर्ट के मुताबिक, हाथ की मणिबंध रेखाओं से व्यक्ति की संपति के बारे में खुलासा होता है। आइए जानते हैं, मणिबंध रेखा क्या है, ये हाथ पर कहां होती हैं और व्यक्ति के भाग्योदय और संपत्ति से इसका क्या संबंध है?

विज्ञापन

Manibandh Rekha: हस्तरेखा विज्ञान में केवल हथेली का अध्ययन ही नहीं बल्कि हाथ के जितने अवयव यानी हिस्से हैं, उन सभी की भलीभांति जांच की जाती है। इससे हस्तरेखा एक्सपर्ट्स को वो जानकारियां मिल जाती हैं, जो हाथ की रेखाओं और पर्वतों से नहीं मिल पाती हैं। कहने का मतलब है कि हथेली के अलावा भी जीवन के कई रहस्य हाथ के नाखून, उंगली, तिल, हथेली के उल्टे तरफ बाल और मणिबंध आदि से उजागर होते हैं। आइए जानते हैं, हाथ की मणिबंध रेखा क्या है और इसका जातक (व्यक्ति) के भाग्योदय से क्या संबंध है?

हाथ पर कहां होती है मणिबंध रेखा?

मणिबंध रेखाएं हाथ में कलाई पर वहां होती हैं, जहां हथेली हाथ की हड्डी से जुड़ती है। ये वैसी रेखाएं होती हैं, जो कलाई पर क्षैतिज रूप में घेरा बनाती हैं। ये रेखाएं या घेरा एक से अधिक हो सकती हैं। हस्तरेखा एक्सपर्ट के मुताबिक सभी मणिबंध रेखाओं के भिन्न-भिन्न अर्थ और फल होते हैं और इनका जीवन पर गहरा असर पड़ता है। हाथ पर मणिबंध रेखा को आप नीचे के चित्र से समझ सकते हैं:

मणिबंध रेखा पर खास निशान

किसी-किसी जातक (व्यक्ति) के मणिबंध रेखा पर कुछ खास निशान बन जाते हैं। ये निशान कई तरह हो सकती हैं। यहां दो विशेष निशान की चर्चा की जा रही है, वे हैं- त्रिकोण (त्रिभुज) और क्रॉस के निशान। बता दें कि ये त्रिभुज और क्रॉस हथेली पर भी होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक ये जिस रेखा या पर्वत पर होते हैं, उनकी सकारात्मक फल देने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। यह नियम मणिबंध रेखा पर भी लागू होता है। मणिबंध रेखा पर त्रिकोण और क्रॉस की स्थिति को आप नीचे के चित्र से समझ सकते हैं:

विज्ञापन

मणिबंध रेखा पर त्रिभुज और क्रॉस होने के अर्थ

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिस जातक के हाथ की पहली मणिबंध रेखा पर त्रिकोण हो और त्रिकोण के अंदर क्रॉस हो, तो वैसे जातकों को विरासत में खूब सारा धन मिलता है, जो करोड़ों में भी हो सकती है। इसे जातक अपनी योग्यता और लगन से और अधिक बढ़ाने के योग्य होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को ससुराल से भी धन-संपत्ति और जमीन-जायदाद की प्राप्ति होती है। इस निशान को आप नीचे के चित्र से समझ सकते हैं:

वहीं, जिन जातकों के हाथ के मणिबंध पर बने त्रिकोण के निशान हथेली में प्रवेश कर जाते हैं, वैसे जातक को काफी बड़े पद की प्राप्ति होती है। वे राजसत्ता में मंत्री और सचिव भी बनते हैं। समाज में उनको काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। मणिबंध पर बने इस निशान को आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं:

विज्ञापन

बता दें कि किसी-किसी जातक के हाथ में मणिबंध की 5 रेखाएं तक भी हो सकती हैं। ऐसे जातक या व्यक्ति बहुत बड़े संत और महात्मा होते हैं और लाखों लोग उनके अनुयायी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जिनकी हथेली पर होता है ‘M’ का निशान वो जल्द बनते हैं धनवान, भोगते हैं राजसत्ता का सुख

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आपकी हथेली पर भी है इस ‘पर्वत पर तिल’, जानें जीवन पर नेगेटिव-पॉजिटिव असर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola