Grah Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल और राहु ग्रह का खास महत्व है। मंगल को जहां शक्ति, शौर्य, साहस, ऊर्जा, भाई, पराक्रम, युद्ध और सेना आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं राहु को रहस्य का कारक ग्रह माना गया है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, एक ही दिन 12 जनवरी 2025 को मंगल और राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
12 जनवरी को रात 9 बजकर 11 मिनट पर राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसी दिन देर रात 11 बजकर 52 मिनट पर मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। एक ही दिन मंगल और राहु के नक्षत्र परिवर्तन के कारण कुछ राशियों को लाभ होगा, तो कुछ राशियों के जातकों को नुकसान भी होगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों को मंगल और राहु गोचर से विशेष लाभ होने की संभावना है।
मंगल-राहु गोचर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य!
मेष राशि
मंगल और राहु गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। पुराने निवेश से अच्छे-खासे धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा, जिसके कारण मानसिक तनाव कम होगा। कारोबारियों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य बदलते मौसम में सही रहेगा। लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होंगी। दुकानदारों की कुंडली में वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: Overthinking और Stress को दूर करेंगे ये 3 उपाय! जानिए
धनु राशि
साल 2025 का पहला महीना मंगल और राहु देव की कृपा से धनु राशि के लोगों का बहुत बढ़िया रहने वाला है। लव लाइफ में यदि परेशानियां आ रही हैं, तो जल्द वो समाप्त हो जाएंगी। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित जातक दोस्तों के साथ विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। धन संबंधी समस्याओं से धनु राशि के जातकों को छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस माह आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 30 से अधिक आयु के जातकों का स्वास्थ्य 12 जनवरी तक उत्तम रहने वाला है।
वृश्चिक राशि
मेष और धनु राशि के जातकों के अलावा वृश्चिक राशि के लोगों के ऊपर भी मंगल और राहु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ होने से जल्द कारोबारी वर्ग कर्ज के पैसे चुका पाएंगे। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। सर्दियों के मौसम में वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत ठीक रहेगी। कपल के बीच आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते में गहराई व मजबूती आएगी। छात्रों को गलत संगत से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines