ऊर्जा, शौर्य, भाई, भूमि, शक्ति, साहस और पराक्रम आदि के नियंत्रण ग्रह मंगल का शास्त्रों में खास महत्व है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो एक तय समय के बाद गोचर करते हैं। जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 12 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर मंगल देव अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष में अश्लेषा नक्षत्र को बुध का स्वामी माना गया है, जो ग्रहों के राजकुमार हैं। जिन लोगों का जन्म अश्लेषा नक्षत्र में होता है, उनके जीवन पर बुध ग्रह का भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं मई माह में बुध के नक्षत्र में मंगल गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाला है। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो अपने साथी पर भरोसा दिखाएं और उनके साथ वक्त बिताने का प्रयास करें। इससे आप दोनों को एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। हाल ही में जिन लोगों ने कोई नया काम करना शुरू किया है, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को मई माह में विशेष रूप से आर्थिक लाभ होने की संभावना ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
वृश्चिक राशि
मंगल गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के दांपत्य जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताने से रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। कारोबारियों को संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे। तभी कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि पिछले साल शेयर खरीदे थे, तो उससे अब उन्हें मुनाफा होगा।
मीन राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके घर में जल्द किलकाली गूंज सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता उनके पहले प्यार से पक्का हो सकता है। मंगल देव की कृपा से मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मई माह में मजबूत रहेगी। कारोबारियों का जहां मुनाफा बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ नौकरी कर रहे जातकों की इनकम में वृद्धि का योग है। सेहत के लिहाज से भी ये महीना उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: अप्रैल में पंचग्रही योग का मेष राशि के कामकाज पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines