हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mangal Gochar 2025: छठ पूजा पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मंगल के गोचर से होगा महालाभ

Mangal Gochar 2025: अक्टूबर महीने में छठ पूजा के दिन मंगल ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है. मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए मंगलकारी होगा. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर 27 अक्टूबर को छठ पूजा के दिन वृश्चिक राशि में होगा. इस गोचर से रूचक राजयोग बन रहा है. मंगल ग्रह स्वराशि वृश्चिक मेंं गोचर कर बेहद मजबूत स्थिति में रहेंगे. ऐसे में मंगल ग्रह से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेगा. छठ पूजा पर हो रहे मंगल गोचर के बाद से 5 राशियों को बहुत ही बड़ा लाभ होगा. बता दें कि, मंगल ग्रह का गोचर 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर होगा. चलिए आपको बताते हैं कि, मंगल के इस गोचर से किन 5 राशियों को महालाभ होगा.

मंगल गोचर से इन 5 राशियों को होगा महालाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी होगा. आपको मंगल गोचर से फायदा मिलेगा. मंगल ग्रह का गोचर मिथुन राशि वालों को सुख समृद्धि दिलाने वाला होगा. आपकी आय में वृद्धि होगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि को मंगल के गोचर से लाभ मिलेगा. कन्या वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको इस गोचर से धन लाभ होगा. इस दौरान आपको नया समाचार मिल सकता है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वाले मंगल के गोचर से लाभ प्राप्त करेंगे. आपके जीवन के नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी. आप समझदारी से काम लें. स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की जरूरत है.

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर धन के मामले में वृद्धि कराने वाला होगा. आपको धन लाभ मिलेगा और व्यापार में तगड़ा फायदा होगा. करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी.

मीन राशि

विज्ञापन

मंगल के गोचर से मीन राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. आप बुद्धिमत्ता के साथ काम करें. आपको अच्छा फायदा मिल सकता है. भाग्या का साथ मिलेगा. आपको इस दौरान किसी के भी साथ विवाद में नहीं पड़ना है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola