Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को एक विशेष स्थान प्रदान दिया गया है। मंगल देव भूमि, साहस, रक्त, शक्ति, उत्तेजना और ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। इसलिए जब भी मंगल देव की चाल बदलती है, तो उसका असर लव लाइफ के साथ-साथ साधकों के कामकाज और करियर पर भी पड़ता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 26 अगस्त 2024 के दिन मंगल देव ने बुध की राशि मिथुन में गोचर किया था। जहां पर वह अगले माह 20 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे। 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को दोपहर 02:46 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क को मंगल की नीच राशि माना जाता है। मंगल अपनी नीच राशि में करीब 18 माह बाद गोचर करने वाले हैं।
वैसे तो कई ग्रहों का उनकी नीच राशि में गोचर करने से जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार मंगल के उसकी नीच राशि कर्क में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। आज हम आपको पंचांग की गणना की मदद से उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए मंगल का उसकी नीच राशि में प्रवेश करना वरदान साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन में तरक्की पाने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनका बॉस नए प्रॉजेक्ट में काम करने का मौका देगा, जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी जल्द सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा सेहत में भी सुधार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Shukra Surya Yuti: 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! शुक्र के नक्षत्र में होगा दो ग्रहों का मिलन
कर्क राशि
कर्क मंगल की नीच राशि है। मंगल गोचर से इस राशि के लोगों को विभिन्न स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आय में अकस्मात वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों का कलीग संग चल रहा विवाद समाप्त होगा। इसके अलावा बॉस आपके काम से खुश भी हो सकते हैं। कारोबारियों को भी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
तुला राशि
मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भी अच्छा रह सकता है। जो लोग खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, उन्हें परिवारवालों और पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा रिश्तेदारों संग खराब संबंधों में भी सुधार आने की संभावना है। आने वाले समय में व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दुकानदारों के इनकम के स्रोत में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat 2024: महालक्ष्मी व्रत में 12 राशियां चुपचाप करें ये 3 उपाय, धन की देवी होंगी प्रसन्न, बरसेगा पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines