Mangal Chandra Yuti 2025: मंगल और चंद्र दोनों ही शुभ ग्रह हैं। जब भी ये दोनों ग्रह साथ में किसी राशि में विराजमान होते हैं तो उससे युति का निर्माण होता है। ग्रह गोचर का जितना गहरा प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है, उतना ही असर प्रत्येक युति का लोगों की जिंदगी पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भाई, साहस, पराक्रम, बिजली, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक माना गया है, जबकि चंद्र ग्रह का संबंध मन, रिश्तों और विचारों से है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 7 जून को प्रात: काल 2 बजकर 28 मिनट से लेकर 28 जुलाई 2025 को रात 8 बजकर 11 मिनट तक मंगल देव सिंह राशि में रहेंगे। इस बीच 29 जून 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 33 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 1 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 29 जून 2025 को सिंह राशि में मंगल और चंद्र की युति बनेगी। चलिए जानते हैं इस युति का किन तीन राशिवालों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
सिंह राशि
29 जून 2025 को मंगल-चंद्र की युति सिंह राशि में बन रही है। इसलिए इस युति से सबसे ज्यादा फायदा सिंह राशिवालों को होने वाला है। जून में दुकानदारों के घर नई कार आ सकती है। यदि आपकी उम्र शादी लायक हो गई है तो सामने से किसी रिश्तेदार के घर से रिश्ता आ सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, वो ससुरालवालों के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं घूमने जाएंगे।
- उपाय- मां के साथ समय बिताएं और चंद्र देव की पूजा करें।
ये भी पढ़ें- Video: जून में गुरु अस्त का धनु राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय
तुला राशि
तुला के अलावा सिंह राशिवालों के लिए भी मंगल-चंद्र की युति लाभकारी रहने वाली है। यदि आपके परिवारवालों के बीच किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा है तो वो जल्द खत्म होगा। विवाहित कपल धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को किसी अधिकारी के सहयोग से करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा खराब सेहत में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू होगा।
- उपाय- मंगलवार या रविवार का व्रत जरूर रखें।
वृश्चिक राशि
जून का महीना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए हर दृष्टि से बढ़िया रहने वाला है। जहां उम्रदराज जातकों की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, वहीं युवाओं को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ होगी और अच्छा-खासा बोनस मिलेगा। कारोबारियों की संपत्ति में इजाफा होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- उपाय- सूर्य देव के नाम का जाप करें और उनकी पूजा करें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines