Sagittarius Horoscope 2025

Video: जून में गुरु अस्त का धनु राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय

Sagittarius Horoscope 2025: अगले महीने जून में गुरु देव अस्त हो रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि धनु राशिवालों के ऊपर जून में गुरु अस्त का कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Sagittarius Horoscope 2025: ज्योतिष दृष्टि से जून माह का हर एक दिन बेहद खास है। इस महीने कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र गोचर होने के साथ-साथ कुछ ग्रह अस्त और उदय भी होंगे। ग्रहों के अस्त और उदय अवस्था में जाने से भी लोगों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, अगले महीने गुरु देव 12 जून 2025 को अस्त होंगे, जो करीब 27 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे।

विज्ञापन

शास्त्रों में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को धन, धर्म, ज्ञान, संतान और शादी का दाता माना गया है। इसके अलावा गुरु देव भाग्य, सुख, समृद्धि और उच्च पद के भी प्रतीक हैं। जून में धनु राशिवालों की कुंडली के सातवें भाव में गुरु अस्त होंगे, जिससे उन्हें मिलाजुला फल मिलेगा। इस महीने धनु राशिवालों के वैवाहिक जीवन के साथ-साथ कामकाज में उतार-चढ़ाव आएंगे। सही समय पर आप कोई भी फैसला नहीं ले पाएंगे, जिसके कारण परेशानी होगी। जून में सेहत में भी थोड़ी कमजोरी आएगी।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि जून माह में धनु राशि के जातकों को मंगल, बुध, शनि और केतु आदि गोचर से लाभ होगा या परेशानियों का ही सामना करना पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ