Mangal Ast 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल का ज्योतिष में खास स्थान है, जो ऊर्जा, भाई, शक्ति, भूमि, पराक्रम, साहस और शौर्य आदि के दाता हैं। मंगल देव राशि और नक्षत्र गोचर करने के अलावा अस्त अवस्था में भी जाते हैं। जब मंगल की स्थित ग्रहों के राजा सूर्य की डिग्री से 17 डिग्री या उसके आसपास होती है, तो तब मंगल अस्त अवस्था में चले जाते हैं। ज्योतिष में बताया गया है कि मंगल के अस्त का अशुभ और शुभ दोनों तरह का असर 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है।
चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय मंगल अस्त अवस्था में जाएंगे। इसी के साथ आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर मंगल के अस्त होने का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
कब अस्त अवस्था में जाएंगे मंगल?
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 में 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर मंगल अस्त अवस्था में जाएंगे, जो 182 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे। 182 दिन बाद अगले साल 2 मई 2026 को प्रातः काल 4 बजकर 30 मिनट पर मंगल उदय होंगे।
ये भी पढ़ें- Video: बुध-केतु बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की टेंशन, 31 जनवरी तक रहना होगा सावधान!
मंगल के अस्त होने का राशियों पर नेगेटिव असर
वृषभ राशि
मंगल के अस्त होने से वृषभ राशि के जातकों की टेंशन बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन की आय में कमी आएगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। कारोबारियों को निवेश करना भारी पड़ सकता है। परिवारवालों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। जिन लोगों की आयु 60 से 80 के बीच है, उनको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खासतौर पर सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मंगल का अस्त होना मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिसके कारण नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने में देरी का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण घर का बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं उम्रदराज जातकों को परेशान कर सकती हैं। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी जीवनसाथी और घरवालों से खटपट हो सकती है।
कुंभ राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल के अस्त अवस्था में जाने से कुंभ राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों की एक्स से लड़ाई हो सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी एक ही कंपनी या फैक्ट्री में काम रहे हैं, उनकी आय में गिरावट आने की संभावना है। पुराने निवेश से कारोबारियों को मुनाफा नहीं होगा। इसके अलावा उनकी सभी नई डील समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी, जिसके कारण उनके हाथों से कई नए प्रोजेक्ट्स निकल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines