हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahashivratri 2026 Horoscope: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, मंगल-बुध और चंद्र करेंगे गोचर

Mahashivratri 2026 Horoscope: देवों के देव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व साल 2026 में 15 फरवरी को मनाया जा रहा है, जिस दिन मंगल और बुध ग्रह के साथ-साथ चंद्र देव का भी गोचर हो रहा है. चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किस समय और किस राशि में इन तीनों ग्रहों का गोचर होगा. इसी के साथ आप यहां उन तीन राशियों के बारे में भी जान पाएंगे, जिनके जातकों को इन गोचर से महालाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन
Credit- Meta AI

Mahashivratri 2026 Horoscope: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व दिवाली और होली जैसे त्योहारों से कम नहीं है. जहां कुछ लोग इस दिन व्रत रखकर महादेव को खुश करने का प्रयास करते हैं, वहीं कई लोग सुबह-शाम भोलेबाबा की पूजा-अर्चना करते हैं. साल 2026 में भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा, जिस दिन कई बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं भी घट रही हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल, ग्रहों के राजकुमार बुध और मन-सुख के दाता चंद्र ग्रह का गोचर होगा. इस दिन सुबह 12 बजे के आसपास मंगल ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में और चंद्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे, जबकि रात में करीब 9 बजे बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करते हुए कदम रखेंगे. यहां पर आपको जानने को मिलेगा कि इन तीन बड़े शक्तिशाली ग्रहों के गोचर से महाशिवरात्रि के दिन किन 3 राशियों को लाभ होगा.

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि के पावन दिन मंगल, बुध और चंद्र ग्रह का गोचर करना वृषभ राशि वालों की टेंशन को कम करेगा. जहां कुछ लोगों की नौकरी लग जाएगी, वहीं कई जातक आर्थिक रूप से खुद को संतुष्ट महसूस करेंगे. इसके अलावा सेहत में भी ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. लव लाइफ की बात करें तो उसमें ग्रहों और शिव जी की कृपा से मिठास बनी रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

मंगल, बुध और चंद्र ग्रह का महाशिवरात्रि के पावन दिन गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं बहुत अच्छा रहेगा. जहां कुछ सिंगल लोगों की शादी की बात आगे बढ़ेगी, वहीं कई मैरिड जातक जीवनसाथी के साथ अकेले में अच्छा-खासा समय बिताएंगे. जिन लोगों का इस दौरान कोई बड़ा ऑपरेशन होने वाला है, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी. इसके अलावा आर्थिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में राहु-केतु और शनि बढ़ाएंगे सिंह राशि वालों का तनाव, जानें किन-किन चीजों को लेकर रहें सतर्क?

विज्ञापन

तुला राशि

वृषभ और कर्क के साथ-साथ तुला राशि वालों के लिए भी महाशिवरात्रि का पावन दिन और उसके बाद का समय यादगार रहेगा. जहां कामकाजी लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, वहीं Housewives अपने रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान देंगी. यदि बच्चों की कोई बात माता-पिता नहीं मान रहे थे तो अब वो आपकी इच्छा को पूरा करने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola