हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: देवगुरु बृहस्पति और बुध के संयोग से इन 3 राशियों को होगा लाभ, मिलेगा किस्मत का साथ

Navpancham Rajyog 2025: कल 24 अक्टूबर को गुरु और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ. इस राजयोग के प्रभाव से तीन राशियों के जातकों पर शुभ फल की प्राप्ति होगी. चलिए जानते हैं कि, यह शक्तिशाली नवपंचम योग किन राशियों के लिए लकी है.

विज्ञापन

Navpancham Rajyog Lucky Zodiac Signs: कल यानी बीते शुक्रवार, 24 अक्टूबर को बुध और गुरु ग्रह के संयोग से नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ. यह शक्तिशाली नवपंचम योग कई राशियों के लिए लाभकारी है. ज्योतिष की दृष्टि से किसी भी योग के बनने से राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. इस नवपंचम राजयोग के प्रभाव से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. चलिए आपको इन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताते हैं जिन्हें बुध और गुरु ग्रह के संयोग से बन रहे नवपंचम राजयोग से लाभ मिलेगा.

इन राशियों के लिए भाग्यशाली है नवपंचम राजयोग

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी रहने वाला है. आपको नवपंचम राजयोग से धन-धान्य की प्राप्ति होगी. आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपका अटका हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2025: मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का होगा मंगल, 1 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

नवपंचम राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी है. आपके लग्न भाव में बुध और नवम भाव में गुरु विराजमान हैं. वृश्चिक राशि के जातकों को अपार सफलता मिल सकती है साथ ही पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए नवपंचम राजयोग शुभ और फलदायी है. आपको धर्म-कर्म से जुड़े मामले में अच्छा परिणाम मिल सकता है. आय में वृद्धि होगी और साथ ही किसी कोर्ट के मामले में फंसे हुए है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola