Mangal Gochar 2025: मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का होगा मंगल, 1 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आपका मंगल होगा.

Mangal Gochar 2025

Mangal Gochar 2025: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से लोगों के जीवन पर इसका असर पडता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों और नक्षत्र से लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव होता है. नवंबर में ग्रहों के सेनापति मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा. इससे तीन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. इन राशियों का मंगल होगा. चलिए आपको इनके बारे मेें बताते हैं.

विज्ञापन

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन

मंगल ग्रह 01 नवंबर 2025 दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. मंगल ग्रह 1 नवंबर को शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्र में मंगल ग्रह 18 नवंबर तक रहेंगे इसके बाद वह गोचर कर जाएंगे. ऐसे में मंगल के अनुराधा नक्षत्र में गोचर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियो को होगा लाभ

मिथुन राशि

विज्ञापन

मंगल का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. आपको नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे और व्यापार में लाभ होगा. आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा. घर में सुख-समृद्धि आएगी और शांति बनी रहेगी.

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि वालों को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपकी आय में वृद्धि होगी और साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

मकर राशि

विज्ञापन

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और साथ ही अटका हुआ धन वापस मिलेगाा. आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ