Lucky Zodiac Signs: इस साल शनि जयंती 27 मई, 2025 यानी कल मनाई जाएगी और यह दिन ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को पड़ रहा है, जो इस साल का तीसरा बड़ा मंगल है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शनि जयंती और बड़ा मंगल का संयोग बहुत ही शुभ होता है। पौराणिक मान्यता है कि जिस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है, उस दिन हनुमान जी की पूजा करना काफी लाभकारी है। आपको बता दें कि यह संयोग दुर्लभ माना जाता है, जब मंगल और शनि की ऊर्जा एक साथ सक्रिय होती है, तो यह कर्म, ऊर्जा और फल की दिशा में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।
तीसरे बड़े मंगल पर शनि जयंती के संयोग का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। लेकिन, तीसरे बड़े मंगल और शनि जयंती का यह दुर्लभ संयोग 3 राशि वालों के लिए जीवन के नए द्वार खोल सकता है। आइए जानते है, किन 3 राशियों के जातकों के लिए इन दोनों शुभ पर्वों के संयोग लाभकारी और फलदायी साबित होगा?
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि मंगल की स्वाभाविक राशि है और इस बार तीसरे बड़े मंगल पर शनि की दृष्टि इस राशि पर पड़ रही है। यह संयोग वृश्चिक जातकों के भीतर आत्ममंथन, गहराई से सोचने और अपने जीवन के उद्देश्यों पर विचार करने की प्रेरणा देगा। आपको मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी और भीतर से स्थिरता का अनुभव होगा। करियर और प्रोफेशन के क्षेत्र में अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जैसे नई नौकरी का ऑफर, किसी इंटरव्यू में सफलता मिलना।
यह समय उन लोगों के लिए भी अनुकूल है जो अपने करियर में बदलाव लाना चाहते हैं या खुद का कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं। संबंधों की दृष्टि से भी यह समय सुधार का है। यदि जीवनसाथी या परिवार से कोई दूरी या कड़वाहट थी, तो वह धीरे-धीरे दूर हो सकती है। आपसी संवाद बेहतर होगा और भावनात्मक जुड़ाव में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मकर राशि शनि की स्वराशि है और जब शनि स्वयं इस राशि में उपस्थित होते हैं, तो जातकों पर उनकी विशेष कृपा मानी जाती है। तीसरे बड़े मंगल के साथ यह संयोग मकर राशि वालों के लिए ऊर्जावान और उत्साहवर्धक साबित होगा। यह समय आपकी मेहनत का फल दिला सकता है और लंबे समय से रुकी हुई उपलब्धियां अब आपके हाथ आ सकती हैं। करियर और बिज़नेस में नई ऊंचाइयां देखने को मिल सकती हैं। प्रमोशन, नई ज़िम्मेदारी या व्यापार में नया निवेश और साझेदारी संभव है।
कार्यस्थल पर बॉस और सीनियर से तारीफ मिलेगी और आपकी पर्सनालिटी एक भरोसेमंद व्यक्ति की बनेगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा। जो पैसे कहीं अटके हुए थे, वह धन अचानक से मिल सकता है। मानसिक रूप से आप अधिक सक्रिय, उत्साही और लक्ष्य केंद्रित रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ शनि की मूल त्रिकोण राशि है और शनि जयंती के साथ तीसरे बड़े मंगल का यह संयोग कुंभ राशि वालों के लिए विशेष ऊर्जा लेकर आ रहा है। इस समय आपकी सोच में स्पष्टता आएगी। यह समय नई शुरुआत के लिए बेहद शुभ है। कोई नया प्रोजेक्ट, साझेदारी, या व्यवसाय का आरंभ इस समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके कार्यों को विशेष पहचान मिल सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय सफलता लेकर आ सकता है। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
यह वह समय है जब आप एक मार्गदर्शक या लीडर के रूप में उभर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी तेजी से उन्नति होगी, विशेष रूप से वे लोग जो डिजिटल, इंजीनियरिंग, आईटी या रिसर्च जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
15 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines