हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: जल्दी फिरेंगे इन 3 के दिन, शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र-यम ने बनाया लाभ योग

Lucky Zodiac Signs: 2 दिसंबर की सुबह में शुक्र और यम ने एक-दूसरे से 60° का कोणीय योग बनाया है, जिसे लाभ दृष्टि योग कहते हैं। इस लाभ योग से 3 राशियों के बुरे दिनों का अंत होगा और उनके अच्छे दिन शुरू होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: शुभ ग्रहों का अनुकूल गोचर जीवन में नई संभावनाएं, तरक्की, उन्नति और सकारात्मक बदलाव लाता है. कई बार अचानक मिलने वाला लाभ भी ऐसे ही गोचर का परिणाम माना जाता है. साथ ही शुभ ग्रह जब अपने गोचर के दौरान योग, युति या दृष्टि संबंध बनाते हैं, तो मिलने वाला लाभ भी दुगुना हो जाता है. 2 दिसंबर, 2025 से ऐसा ही एक योग शुक्र ग्रह यम के साथ मिलकर बना रहे हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 2 दिसंबर की सुबह में 07:31 ए एम बजे से शुक्र और यम एक-दूसरे से 60° की कोणीय स्थिति में हैं. इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष में लाभ योग, लाभ दृष्टि योग कहते हैं. इसे त्रिएकादश योग भी कहा जाता है, क्योंकि यह योग तब बनता है है, जो ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव में होते हैं. अंग्रेजी में इस योग को सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट कहते हैं, जिसे वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में भी काफी शुभ माना गया है.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, ग्रहों का उचित योग जीवन में रुकावटों को कम कर भाग्य को सक्रिय करता है. अक्सर ऐसे समय में प्रयासों के सकारात्मक परिणाम तेजी से मिलते हैं. 2 दिसंबर से बने शुक्र-यम के इस लाभ योग से 3 राशियों के बुरे दिनों का अंत होगा और उनके अच्छे दिन शुरू होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Tulsi Puja Niyam: इन 3 मौकों पर तुलसी को जल चढ़ाना है सख्त मना, वरना रुक सकती है घर की तरक्की

वृषभ राशि

वृषभ जातकों के लिए यह लाभ योग नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आ रहा है. लंबे समय से रूके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे और मन में फिर से भरोसा जगेगा. करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है जो भविष्य को नया मोड़ दे देगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिख रही है और धन का अटका हुआ प्रवाह वापस शुरू हो सकता है. रिश्तों में भी सकारात्मकता बढ़ेगी, मन का तनाव कम होगा. आप खुद को मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय एक महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट बन सकता है. शुक्र और यम ग्रहों का लाभ योग आपकी बुद्धि, निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता को तेज कर रहा है. नौकरी में प्रमोशन या भूमिका परिवर्तन का मौका मिल सकता है, जबकि बिज़नेस में नए साझेदारी प्रस्ताव आएंगे. अचानक मिलने वाले लाभ की भी संभावना है, जो पिछले कई महीनों की मेहनत का फल हो सकता है. परिवार में माहौल शांत रहेगा. आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत इसी योग से मानी जा रही है. करियर में बड़ी जिम्मेदारी या प्रतिष्ठा मिलने का योग है, और आपकी मेहनत लोगों की नज़र में आएगी. आर्थिक मामलों में राहत मिलने वाली है और लंबे समय से चला तनाव खत्म होगा. जो लोग नई शुरुआत करना चाहते थे, उन्हें अब सही दिशा और सही अवसर दोनों मिल सकते हैं. शुभ ग्रहों का यह साथ आपके साहस को बढ़ाएगा. आप अपने लक्ष्य की ओर बेझिझक कदम बढ़ा पाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Success Tips: हनुमान जी के 4 गुण जो आपको भी बना सकते हैं सुपर सक्सेसफुल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola