हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Love Rashifal: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal: 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिससे सभी राशियों का जीवन प्रभावित होगा। खासकर कुछ लोगों के प्रेम जीवन में परिवर्तन आने के योग हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 7 सितंबर 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Love Rashifal 7 September 2025: ज्योतिष दृष्टि से 7 सितंबर 2025, वार रविवार का दिन बेहद खास है। रविवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और प्रतिपदा तिथि रहेगी। साथ ही शतभिषा नक्षत्र, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, सुकर्मा योग, धृति योग, विष्टि करण, बव करण और बालव करण बन रहा है। इसके अलावा देर रात 09:58 से लेकर अगले दिन की सुबह 01:26 मिनट तक भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ऐसे में पूरे दिन समय-समय पर मानव जीवन में परिवर्तन आएगा। आइए अब जानते हैं 7 सितंबर 2025, वार रविवार के प्रेम राशिफल के बारे में।

मेष राशि

मेष राशिवालों के विवाहित जातकों के प्रेम जीवन पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। उम्मीद है कि आपको अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें चंद्र ग्रहण की सकारात्मक ऊर्जा से अपना सोलमेट मिल सकता है।

वृषभ राशि

विवाहित जातकों का साथी उनकी अपेक्षा से परे जाकर कोई बड़ा कार्य करेगा, जिससे वृषभ राशिवालों को बेहद खुशी होगी। हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो रविवार की शाम तक विवाह करने का फैसला कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, उन्हें चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से रविवार को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विवाहित मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में पुनः खुशियां लौटती प्रतीत हो रही हैं।

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातक साथी से मिलकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई बड़ा निर्णय रविवार की शाम ले सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

परिवारवालों की रजामंदी से लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की शादी तय हो सकती है। विवाहित सिंह राशि के जातक काफी खुश रहेंगे, क्योंकि आधे से ज्यादा वक्त अकेले साथी संग मन की बातें करते हुए व्यतीत होगा।

कन्या राशि

सिंगल कन्या राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से रविवार की शाम किसी धार्मिक स्थल पर अपना हमसफर मिल सकता है। विवाहित जातकों के जीवन में चंद्र ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव से खुशियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Blood Moon: 7 सितंबर को 12482 सेकंड तक ‘लाल’ रहेगा चंद्रमा, जानें किन 3 राशियों को खतरा?

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातक अपने प्रेम जीवन के शुरुआती दिनों की तरह प्रेमी के प्रति आकर्षण व लगाव महसूस करेंगे। उम्मीद है कि रविवार का दिन आपके हित में रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के लिए 7 सितंबर की शाम तक चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं, जिन विवाहित वृश्चिक राशिवालों की शादी हो चुकी है, उन्हें प्यार के पल साथी संग साझा करने का मौका नहीं मिलेगा।

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातक अपने प्रियतम से गलत या तल्ख बातों को कहने से बचें, नहीं तो घर में पूरे दिन क्लेश का वातावरण रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

जिन मकर राशिवालों की शादी हो चुकी है, उन्हें साथी के द्वारा कहे गए कुछ शब्दों से दुख होगा। इसके अलावा अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि

जो लोग सिंगल हैं, उन्हें चंद्र ग्रहण की सकारात्मक ऊर्जा से अपना सोलमेट मिल सकता है। वहीं, जिन कुंभ राशिवालों का विवाह हो चुका है, उन्हें रविवार की रात तक साथी संग बातचीत करने का अकेले में मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

सिंगल मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से अपना जीवनसाथी मिल सकता है। विवाहित जातक बेकार की बातों के बारे में सोचने की जगह साथी संग आनंद के पल बिताएं।

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola