Love Rashifal 5 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और प्रतिपदा तिथि रहेगी. साथ ही अश्विनी नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, सिद्धि योग, व्यातीपात योग, विष्टि करण, बव करण और बालव करण का निर्माण हो रहा है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब जानते हैं 5 नवंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.
मेष राशि
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण प्रेमी से दिल की बात करने का समय नहीं मिलेगा. वहीं, शादीशुदा जातक घर की परेशानियों में उलझे रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले आपके घर में क्लेश भी हो सकता है, जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी.
वृषभ राशि
शादीशुदा वृषभ राशि के जातक बेवजह जीवनसाथी को ताने देने से बचें. गुस्से में आप उनसे कुछ गलत शब्द कह देंगे, जिससे झगड़ा और ज्यादा बढ़ जाएगा. इसके अलावा बुधवार को आपको अपने घरवालों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा.
मिथुन राशि
विवाहित मिथुन राशि के जातक जीवनसाथी से ज्यादा बातचीत न करें. आप बातों-बातों में उनसे कुछ ऐसे शब्द बोल देंगे, जिससे उन्हें बहुत दुख होगा.
कर्क राशि
शादीशुदा कर्क राशि के जातक किसी कारण परेशान रहेंगे. आप अपने जीवनसाथी से बातें गोल-गोल घुमाने की जगह साफ शब्दों में कहेंगे तो अच्छा रहेगा. इससे आपका रिश्ता जरूर मजबूत होगा.
सिंह राशि
विवाहित सिंह राशि के जातकों को जीवनसाथी पर क्रोध जाहिर करना भारी पड़ सकता है, वो आपसे नाराज हो सकते हैं. इसके अलावा दिन भी तनावपूर्ण रहेगा.
कन्या राशि
शादीशुदा कन्या राशि के जातकों को जीवनसाथी से चल रही हर गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा. उम्मीद है कि बुधवार को आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे. वहीं, सिंगल लोग किसी दोस्त के साथ रिश्ते में बंध सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Shubh-Ashubh Sanket: कुत्ते का बार-बार रास्ता काटना या दिखना है अहम संकेत, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
तुला राशि
विवाहित तुला राशि के जातकों के जीवनसाथी से अनजाने में कोई गलती हो जाएगी, जिस कारण आपको उन पर बहुत गुस्सा आएगा. इसके अलावा बच्चों के कारण भी आप दिनभर परेशान रहेंगे.
वृश्चिक राशि
शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातकों का जीवनसाथी से घरवालों के कारण झगड़ा होगा, जिस कारण अधिकतर समय मूड खराब रहेगा. लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक जीवनसाथी के साथ रोमांस भरे पल जीने के लिए समय निकाल लेंगे.
धनु राशि
विवाहित धनु राशि के जातकों से कोई बड़ी गलती हो जाएगाी, जिस कारण आप अपने साथी संग समय बिताने से वंचित रह जाएंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहने वाला है.
मकर राशि
विवाहित मकर राशि के जातक परेशान रहेंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ा वादा ले सकता है, जिसे आप पूरा नहीं कर पाएंगे. वहीं, सिंगल जातक भी परेशान रहेंगे क्योंकि उनके माता-पिता जल्दबाजी में उनका रिश्ता तय करने की कोशिश करेंगे.
कुंभ राशि
शादीशुदा कुंभ राशि के जातक बातों को गोल-गोल घुमाने की जगह सीधे-सीधे जीवनसाथी के सामने व्यक्त करें. इससे आपका रिश्ता प्रभावित नहीं होगा, बल्कि दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.
मीन राशि
विवाहित मीन राशि के जातकों को जीवनसाथी के साथ बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा, बल्कि आप किसी कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Baba Vanga Prediction: 2025 नहीं 2026 में ये 3 राशियां होंगी मालामाल, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines