Love Rashifal 4 December 2024: ज्योतिष शास्त्र की मदद से कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी लव लाइफ से जुड़े हर एक सवाल का जवाब मिल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि प्यार और रोमांस के मामले में उनका आने वाला आज कैसा रहेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 4 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है। साथ ही वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ, तो इसके लिए पढ़ें 4 दिसंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
सिंगल जातकों के जीवन में कोई अनजान व्यक्ति दस्तक दे सकता है। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, दोपहर बाद उनका संबंध पक्का होने की संभावना है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के बीच प्रेम बढ़ेगा। मूवी डेट पर जाने का प्लान दोपहर से पहले बन सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा। साथी के साथ अकेले में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
दोपहर तक का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा। सोलमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। अकेले में पार्टनर के साथ समय बिताने से कपल के बीच आई दूरियां कम होंगी।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
अविवाहित जातकों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है। शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में रोमांस बढ़ेगा। साथी के साथ अकेले में अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
कन्या राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी, जिसके कारण मूड ऑफ रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए ये समय उपयुक्त नहीं है। इसलिए अविवाहित लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें।
ये भी पढ़ें- Moon Transit: दिसंबर में 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! बुध के नक्षत्र में चंद्र ने किया गोचर
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 3
तुला राशि
प्यार के लिहाज से शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए ये समय उपयुक्त है। सिंगल जातक अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में आज वो बता सकते हैं। उम्मीद है कि सकारात्मक जवाब मिलेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
मैरिड कपल का डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। अकेले में समय बिताने से कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
धनु राशि
प्यार के लिहाज से आज का दिन मैरिड कपल के लिए यादगार रहने वाला है। पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
मकर राशि
सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। धीरे-धीरे ये मित्रता प्यार में भी बदल सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद जातक और मैरिड कपल के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। साथी के साथ अच्छा रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रही परेशानियां और बढ़ सकती हैं। पार्टनर से एक बार फिर लड़ाई होने की संभावना है, जिसकी वजह से कुंभ राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
मीन राशि
प्यार और रोमांस के बारे में आज का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। पुरानी बातों को लेकर पार्टनर से अनबन होने की संभावना है। इसके अलावा ससुराल पक्ष से भी मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines