हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: मंगल की बदली चाल का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल

अप्रैल माह के तीसरे दिन सुबह-सुबह मंगल देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस वक्त मंगल देव कर्क राशि में मौजूद हैं। गुरुवार को हुए मंगल गोचर का सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं 4 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार का प्रेम राशिफल। 

विज्ञापन
लव राशिफल 4 अप्रैल 2025

क्या आप जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? क्या आपके जीवन में रोमांस बढ़ेगा या नहीं? अगर हां, तो इन सभी सवालों के जवाब आपको प्रेम राशिफल के माध्यम से मिल सकते हैं। दलअसर, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशिफल के माध्यम से व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़ी कई खास बातों के बारे में पता चल सकता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 4 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही शोभन योग और अतिगण्ड योग बन रहा है। इसके अलावा इससे एक दिन पहले 3 अप्रैल 2025 को सुबह-सुबह मंगल देव ने कर्क राशि में कदम रखा है। चलिए ज्योतिष शास्त्र की मदद से जानते हैं 4 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार के लव राशिफल के बारे में। साथ ही हर एक राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन का अपना लकी अंक और रंग भी जानने को मिलेगा।

मेष राशि

मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। बीते दिनों यदि जीवनसाथी और घरवालों से बहस हुई थी, तो परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 18

विज्ञापन

वृषभ राशि

दूसरों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में अपने साथी को नजरअंदाज न करें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अन्यथा इस वजह से आपका रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा। सिंगल लोगों का मन परेशान रहेगा। प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करेंगे, तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 11

मिथुन राशि

साथी को समय न देना और उनकी बातों को अनदेखा करने के कारण कपल के रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। इसके अलावा पुरानी बातों को याद करके मन भी परेशान रहेगा। यदि आप सिंगल हैं और आपके घरवाले आपकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें शुक्रवार को खुशखबरी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 10

विज्ञापन

कर्क राशि

जीवनसाथी का मन परेशान रहेगा। ऐसे समय में आप अपने साथी को भावनात्मक सहारा देंगे, तो अच्छा रहेगा। खासकर उनके विचारों को अनदेखा न करें। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, सच्चे प्यार का इंतजार उनका शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

सिंह राशि

यदि आप अपने साथी से कोई बात छुपा रहे हैं, तो उसके कारण आपके रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। घरवालों के साथ घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो कुछ वक्त के लिए प्लान कैंसिल करना ही सही रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ सुनहरे व शांति के पल बिताएंगे, जिसका सकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ेगा। इसके अलावा घरवालों के साथ दोपहर से पहले कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 15

तुला राशि

सिंगल लोगों की सच्चे प्यार की खोज पूरी होगी। वहीं जो लोग विवाहित हैं या किसी के साथ रिलेशन में हैं, उनके लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। आधे से ज्यादा दिन सोलमेट के साथ बिताएंगे।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 18

वृश्चिक राशि

आपका मन बेचैन रहेगा। कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो शुक्रवार को रिश्ता पक्का करना सही नहीं रहेगा। जो लोग विवाहित हैं, उनके मन को शांति मिलेगी। पार्टनर संग झगड़ा चल रहा है, तो परिस्थिति पहले के मुकाबले सामान्य होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 11

धनु राशि

कपल के लिए शुक्रवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में बोरिंग रहेगा। दिनभर आपका मन बेचैन रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से किसी दोस्त संग तय हो सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

मकर राशि

साथी के साथ वक्त बिताने से प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। दोपहर के बाद घरवालों के साथ शॉपिंग के लिए बाहर जाएंगे, तो अच्छा रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए ये दिन यादगार नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 19

कुंभ राशि

शादीशुदा जातक मस्ती भरे पल साथी के साथ व्यतीत करेंगे। बातचीत करने से आपका प्यार और गहरा होगा। ऑफिस के काम के चक्कर में सिंगल जातक व्यस्त रहेंगे। ये दिन भी रोजाना की तरह आपके लिए बोरिंग रहने वाला है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

मीन राशि

मंगल देव की विशेष कृपा से कपल का दिन यादगार बनेगा। साथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे, जिससे उनके बारे में कई नई बातों के बारे में जानने को मिलेगा।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola