हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शोभन योग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार-खुशियां, 2 का मन रहेगा परेशान!

30 अप्रैल 2025 को शोभन योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि बुधवार को शोभन योग का आपकी लव लाइफ पर शुभ प्रभाव पड़ेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 30 अप्रैल का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 30 अप्रैल 2025

धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से 30 अप्रैल 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन अति शुभ शोभन योग बन रहा है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 53 डिग्री 20 मिनट और 66 डिग्री 40 मिनट का अंतर होता है तो शोभन योग का निर्माण होता है। इसके अलावा बुधवार को अक्षय तृतीया भी है, जिस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार विष्णु जी की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि भी है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि अक्षय तृतीया का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 30 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन अच्छा रहेगा। सोलमेट के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के लिए बुधवार का दिन उत्तम रहेगा। बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 11 और 20

विज्ञापन

वृषभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह तय हुआ है, उनका रिश्ता उनके ही बुरे कर्मों के कारण टूट सकता है। शादीशुदा जातक भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने आने वाले कल की जगह अभी पर फोकस नहीं किया तो आप कभी खुश नहीं रहेंगे।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 02 और 16

मिथुन राशि

पार्टनर से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। हंसी-मजाक के चक्कर में प्रेमी का दिल दुख सकता है, जिसके कारण भविष्य में प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 08 और 19

विज्ञापन

कर्क राशि

विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ किसी प्राचीन मंदिर में दर्शन करने का प्लान बन सकता है। वहीं जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनके संबंध प्रेमी के साथ अच्छे नहीं रहेंगे। कोई आप दोनों के रिश्ते में दरार लाने का प्रयास कर सकता है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 12 और 22

सिंह राशि

कपल का झगड़ा हो सकता है। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अन्यथा अच्छा-खासा रिश्ता आपकी ही गलतियों के कारण टूट जाएगा। सिंगल लोग दिनभर घर पर रहेंगे। आधे से ज्यादा समय माता-पिता या भाई-बहन के साथ बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 15 और 27

कन्या राशि

सिंगल लोगों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा तनावपूर्ण और भागदौड़ भरा रहेगा। पिता के साथ किसी अनचाही जगह पर जाना पड़ सकता है। विवाहित जातक अपने रिश्ते से जुड़ी किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रहेंगे। ज्यादा चिंता करने के कारण तबीयत भी खराब हो सकती है।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 03 और 20

तुला राशि

विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। इसलिए विवादों से दूर रहें और किसी बाहरी इंसान की बातों पर विश्वास न करें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 18 और 26

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: 15 मई को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के घर लगेगा पैसों का अंबार!

वृश्चिक राशि

पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ विवाद चल रहा है तो बातचीत से संबंध में सुधार होगा। लेकिन दोपहर से पहले अपने साथी से बात न करें। बल्कि शाम में जब वो ऑफिस से आ जाएं तो सही समय देखकर उनसे बातचीत करें।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 09 और 15

धनु राशि

सिंगल जातकों की क्रश के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहित जातक अपने प्रेमी के साथ अकेले में सुनहरे पल बिताएंगे। लेकिन शाम के बाद घर में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक तनाव रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 14 और 19

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है या जो जातक लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी न किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे, जिसके चक्कर में सोलमेट से बात करने का समय नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 08 और 25

कुंभ राशि

यदि आपका रिश्ता तय हो चुका है तो होने वाले जीवनसाथी से अनबन होगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो वो भी टल सकता है। जबकि विवाहित जातकों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 16 और 19

मीन राशि

कपल का पूरे दिन मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। यदि आप विवादों से खुद को दूर नहीं रखेंगे तो दांपत्य जीवन में दरार आने की भी संभावना है। जो लोग कई साल से रिलेशनशिप में हैं, उनकी लव लाइफ में शोभन योग के शुभ प्रभाव से खुशियों का आगमन होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola