हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: 27 अक्टूबर का दिन 2 राशियों के लिए रहेगा खास, कम होंगी प्रेमी संग दूरियां

Love Rashifal: 27 अक्टूबर 2025, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए प्यार और रोमांस के लिहाज से कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 27 अक्टूबर का लव राशिफल.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Love Rashifal 27 October Horoscope: द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, कौलव करण और तैतिल करण रहेगा. इसके अलावा बुध देव अनुराधा नक्षत्र, मंगल देव वृश्चिक राशि और चंद्र देव पूर्वाषाढा नक्षत्र में गोचर करेंगे. आइए अब जानते हैं 27 अक्टूबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

मेष राशि

विवाहित मेष राशि के जातक अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिसकी शिकायत वो आपसे कर सकते हैं. यदि आपने उनकी भावनाओं को नहीं समझा तो बात बिगड़ भी सकती है. वहीं, सिंगल लोग दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अच्छा महसूस करेंगे.

वृषभ राशि

शादीशुदा वृषभ राशि के जातक जीवनसाथी की नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे. उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा आप दोनों के बीच की दूरियां भी कम होंगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातक अपने जीवनसाथी के सामने अपने प्यार का इजहार करेंगे. साथ ही दिन को खास बनाने के लिए डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे. सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है. उम्मीद है कि इस रिश्ते के लिए आपके घरवाले मान जाएंगे.

कर्क राशि

यदि आपके मन में अपने रिश्ते को लेकर कोई दुविधा है तो उसे दूर करने के लिए जीवनसाथी से बात करेंगे. इससे आपको मानसिक शांति का अहसास होगा. साथ ही सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा क्योंकि जीवनसाथी से दिल खोलकर बातचीत करेंगे. इसके अलावा इससे आप दोनों के बीच की दूरियां कम होंगी.

कन्या राशि

शादीशुदा कन्या राशि के जातकों को कुछ समय के लिए जीवनसाथी से दूर जाना पड़ेगा. हालांकि, दूर रहते हुए भी आप दोनों के बीच दूरियां नहीं आएंगी, बल्कि नजदीकियां बढ़ेंगी.

विज्ञापन

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातकों के रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो उन्हें घर के किसी सदस्य के समक्ष उजागर करना सही नहीं रहेगा. यदि आप ऐसा करते हैं तो एक बार फिर आपका अपने प्रेमी से झगड़ा होगा.

वृश्चिक राशि

किसी न किसी कारणवश विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों का जीवनसाथी से बार-बार झगड़ा होगा. यदि सही समय पर आपने अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं किया तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है. इसके अलावा कई दिनों तक आपकी अपने साथी से बातचीत भी नहीं होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 29 नवंबर से पहले इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता, शुभ रहेगा शुक्र गोचर

धनु राशि

शादीशुदा धनु राशि के जातकों की जीवनसाथी से दूरी बढ़ेगी. आप दोनों अपने-अपने काम में बिजी रहेंगे और बातचीत करने का थोड़ा-सा भी समय नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

दांपत्य जीवन में बाधाएं उत्पन्न होंगी. किसी बेकार की बात पर जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है. वहीं, सिंगल लोगों के रिश्ते की कहीं बात चलेगी, जिस कारण मानसिक तनाव रहेगा.

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों के रिश्ते में कोई दखल देने की कोशिश करेगा, जिस कारण आपकी अपने जीवनसाथी संग दूरियां बढ़ेंगी.

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा मीन राशि के जातकों की जीवनसाथी से तनातनी हो सकती है, जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ेंगी. वहीं, सिंगल जातक किसी कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा सेहत भी सोमवार को कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नवंबर में किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर और कौन रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola