Love Rashifal 17 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि रहेगी. साथ ही मघा नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, शुक्ल योग, ब्रह्म योग, बालव करण, कौलव करण और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा शुक्र देव हस्त नक्षत्र में और सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्यार का कारक माना गया है, जबकि सूर्य समृद्धि के दाता हैं. ऐसे में 12 राशियों के प्रेम जीवन पर इन दोनों ग्रहों के गोचर का अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा. आइए अब जानते हैं 17 अक्टूबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.
मेष राशि
अविवाहित मेष राशि के जातकों के लिए किसी शाही घर से जल्द रिश्ता आ सकता है. यदि आप इस बार सोच-समझकर और बिना डरे फैसला लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा. वहीं, शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ दोपहर बाद कुछ समय बिताएंगे और उनसे मन की बातें करेंगे.
वृषभ राशि
शादीशुदा वृषभ राशि के जातकों के लिए ये दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा. आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से साथी के साथ अपने बंधन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे.
मिथुन राशि
विवाहित मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में शुक्र-सूर्य ग्रह की कृपा से मिठास बढ़ेगी. साथ ही आपके और आपके साथी के बीच आई दूरियां कम होंगी.
कर्क राशि
दिन की शुरुआत में विवाहित कर्क राशि के जातकों को सावधान रहना होगा क्योंकि जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना है. हालांकि, उसके बाद का समय ठीक रहेगा, लेकिन मन फिर भी परेशान रहेगा.
सिंह राशि
शादीशुदा सिंह राशि के जातक बेवजह जीवनसाथी से कटु शब्द न बोलें, नहीं तो आपका रिश्ता प्रभावित होगा. उम्मीद है कि सिंगल लोग शुक्रवार को किसी के साथ डेट पर जाएंगे.
कन्या राशि
विवाहित कन्या राशि के जातक अपने साथी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नई जान आएगी और आप दोनों अच्छा महसूस करेंगे.
तुला राशि
शादीशुदा तुला राशि के लोगों का मन खुश रहेगा क्योंकि हर काम व फैसले में जीवनसाथी का साथ मिलेगा. इसके अलावा आप दोनों के बीच की दूरियां भी कम होंगी. वहीं, सिंगल लोग किसी अनजान व्यक्ति के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और उनसे अपने दिल की बात कहने के बारे में सोचेंगे.
वृश्चिक राशि
विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ अकेले में बातचीत करेंगे और रिश्ते में उत्पन्न परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 4 राशिवालों के ऊपर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर और देवी मां लक्ष्मी, बनेगी चंद्र-शुक्र की युति
धनु राशि
विवाहित धनु राशि के जातक अपने साथी से किसी मुद्दे पर काफी देर रात बात करेंगे. हालांकि, अंत में आपका उनसे झगड़ा होगा और आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे.
मकर राशि
आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई व्यक्ति आने की कोशिश करेगा, जिसका अहसास आपको बहुत जल्दी हो जाएगा. इसके अलावा 17 अक्टूबर को आपका अपने साथी से झगड़ा नहीं होगा, बल्कि आप ज्यादातर समय उनसे दूर ही रहेंगे.
कुंभ राशि
शादीशुदा कुंभ राशि के जातक शुक्रवार को अपने साथी से सीधे और स्पष्ट रूप से संवाद करेंगे, जिससे कई विवाद हल होने की संभावना है. वहीं, सिंगल जातक किसी अनजान व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
मीन राशि
विवाहित मीन राशि के जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति से सावधान रहना होगा, जिसके बारे में आपको लगता है कि वो आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है. इसके अलावा आपका अपने साथी से शाम के समय झगड़ा भी होगा, इसलिए सतर्क रहें.
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines