हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: मेष राशि वाले न करें प्यार के इजहार में देर, स्वीकार हो सकता है आपका प्रस्ताव, जानें 29 सितंबर को सभी राशियों का लव राशिफल

Today Love Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति का प्रभाव कुछ लोगों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि सोमवार का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए कैसा होगा तो उसके लिए 29 सितंबर का लव राशिफल पढ़ें.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 29 September 2025: आज 29 सितंबर को पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. आज मूल नक्षत्र और सौभाग्य योग है. इसके साथ ही करण विष्टी रहेगा. रविवार 29 सितंबर को सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा और लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं. यहां आप 29 सितंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल पढ़ सकते हैं.

आज का लव राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वाले प्रेम का इजहार करने में देरी न करें आपके प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है. आप इसके लिए मित्र की सहायता ले सकते हैं. अगर आप अकेले हैं तो थोड़े निराश हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आप पार्टनर की खोज में हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है. आपके पार्टनर के परिवार वाले के लोग आपके लिए तैयार हैं. आप भरपूर प्रयास करें परिणाम अच्छा होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपका दिन रोमांस भरा रहेगा. आपकी पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं. आपको मौके का लाभ उठाने की जरूरत है. हालांकि, कोई नया व्यक्ति आपको हैरत में डाल सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके जीवन में खुशी के पल आएंगे. आपको पार्टनर मिल सकता है. यह आपका कोई पुराना दोस्त हो सकता है. आपको इन पलों का आनंद लेना चाहिए.

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आपकी मुलाकात अचानक से पार्टनर हो सकती है. यह मुलाकात आपको हैरत में डाल सकती है. आप पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

अगर आप नए पार्टनर की खोज कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है. आपको विवाह संबंधी साइट पर अच्छा पार्टनर मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि के छठे दिन करें देवी कात्यायनी की पूजा, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 28 सितंबर का पंचांग

तुला राशि

विज्ञापन

आप कहीं काम से जा रहे हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. आपका इस नए व्यक्ति के साथ रिश्ता बन सकता है. आपको सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले अपने आसपास पार्टनर की खोज कर रहे हैं तो यह बेकार है. आपका पार्टनर कहीं दूर हो सकता है. आपको पार्टनर इंटरनेट पर मिल सकता है. आप इस मौक का लाभ उठाएं.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए रोमांस की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. आपको पार्टनर के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी. आपका दिन अच्छा रहेगा.

मकर राशि

आपकी आज अपने प्यार से मुलाकात होगी. यह शख्स चोरी-छिपे आपसे प्यार करता है. आपका नया रिश्ता बन सकता है. आपको पार्टनर की तलाश है तो आप इस मौके का फायदा उठाएं.

कुंभ राशि

आप किसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको वह मिल सकता है. आपको ऐसे में धीरज रखने की जरूरत है. आराम से बात करें और फैसला लें.

मीन राशि

जो लोग सिंगल हैं उनकी डेट पर जाने की संभावना है. आप पार्टनर के साथ घूमें और खूब बातें करें. आपका रिश्ता इससे गहरा होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola