---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

2023 में केतु मचाएगा हाहाकार, अभी करें ये 3 उपाय तो दूर होंगे सब संकट

Ketu Ke Upay: सौर मंडल के समस्त ग्रहों में सात ग्रह सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि को वास्तविक ग्रह माना गया है। जबकि राहु और केतु को आभासी या छाया ग्रह माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ये दोनों ही छाया ग्रह अपने आप में बहुत खास है। इनका असर […]

---विज्ञापन---

Ketu Ke Upay: सौर मंडल के समस्त ग्रहों में सात ग्रह सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि को वास्तविक ग्रह माना गया है। जबकि राहु और केतु को आभासी या छाया ग्रह माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ये दोनों ही छाया ग्रह अपने आप में बहुत खास है। इनका असर सभी राशियों के साथ-साथ ग्रहों पर भी होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति पर राहु या केतु प्रभावी हो जाए तो फिर बाकी ग्रह हार जाते हैं।

ज्योतिष के अनुसार आने वाले वर्ष 2023 का मूलांक भी इस बार 7 बन रहा है। 7 के अंक का स्वामी केतु ग्रह को माना गया है। ऐसे में केतु का उपाय करने से सभी समस्याओं में राहत मिलेगी। इन उपायों को किसी भी राशि के लोग कर सकते हैं। इनके करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती है और समस्त दुख भी दूर होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल

केतु के नेगेटिव इफेक्ट दूर करते हैं ज्योतिष के ये टोटके (Ketu Ke Upay)

दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाएं

दोरंगी कुत्ते (ऐसे कुत्ते जो दो रंगों वाले हों) को लगातार 3 महीनों तक रोटी खिलाएं। यह केतु के समस्त नकारात्मक प्रभावों को समाप्त करता है। इसके साथ ही व्यक्ति के समस्त कष्ट और संकट भी दूर होते हैं।

---विज्ञापन---

रोजाना करें भैरव चालिसा का पाठ

राहु और केतु के नेगेटिव इफेक्ट्स दूर करने के लिए भगवान भैरव को प्रसन्न करना सर्वोत्तम उपाय माना गया है। प्रतिदिन भैरव चालिसा का पाठ करने राहु और केतु पॉजिटिव असर देने लगते हैं। किसी ज्योतिषी की सलाह पर आप प्रत्येक रविवार को भी भैरव की पूजा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रविवार को करें सूर्य के उपाय, रातोंरात बन जाएंगे करोड़पति

---विज्ञापन---

गणेश जी को चढ़ाएं ताजा हरी दूब

ज्योतिष शास्त्र में केतु के नेगेटिव असर को दूर करने के लिए गणेश जी की पूजा बताई जाती है। इसके लिए प्रत्येक बुधवार को गणेश जी को ताजा हरी दूब चढ़ानी चाहिए। इससे केतु का असर दूर होता है, साथ ही धन संपत्ति भी आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2023 06:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola