Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 3 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति का आकलन करके ज्योतिष विशेषज्ञ पहले ही दैनिक राशिफल तैयार कर लेते हैं, जिसके जरिए प्रत्येक दिन की संभावित घटनाओं की जानकारी मिल जाती है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज 3 मार्च 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 3 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. साथ ही मघा नक्षत्र, सुकर्मा योग और उत्तर दिशा शूल का संयोग बन रहा है. इसके अलावा मंगल ग्रह का शतभिषा नक्षत्र और चंद्र ग्रह का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा. साथ ही आज चंद्र ग्रहण लगेगा और लक्ष्मी जयंती का पर्व मनाया जाएगा.

विज्ञापन

हालांकि, कुछ जगहों पर होलिका दहन का जश्न भी देखने को मिलेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 3 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:-
आज 3 मार्च 2026 को मेष राशि वालों का मन परेशान रहेगा. साथ ही सेहत में गिरावट आ सकती है.

वृषभ राशि:-
परोपकार करने के चक्कर में वृषभ राशि वाले बुरे फंस सकते हैं. हालांकि, उम्मीद है कि अध्यात्म में आज 3 मार्च 2026 को आपकी रुचि अधिक रहेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि:-
आज मिथुन राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. हालांकि, स्वास्थ्य नरम रहेगा. बता दें कि नई चीजों की खरादारी के लिए ये दिन सही नहीं है.

कर्क राशि:-
आज स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण दिनभर घर में तनाव का वातावरण रहेगा. साथ ही आज 3 मार्च 2026 को किए जाने वाले कुछ कार्य अधूरे रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि:-
आज सिंह राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है.

कन्या राशि:-
उम्मीद है कि किसी रिश्तेदार को लेकर कन्या राशि वाले आज 3 मार्च 2026 को परेशान होंगे. इसके अलावा बनते हुए काम खराब हो सकते हैं. आज 3 तारीख को शिक्षा के क्षेत्र में असफलता मिलने के भी योग हैं.

विज्ञापन

तुला राशि:-
तुला राशि वालों को अपने स्वभाव व स्वास्थ्य के प्रति आज 3 मार्च 2026 को सावधान रहना होगा. जितना हो सके, उतना आज अपने क्रोध पर संयम रखें. साथ ही चर्चाओं से दूर रहें.

वृश्चिक राशि:-
किसी खास व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. आज आपको पैसों का लेनदेन करते वक्त भी सावधान रहना होगा, अन्यथा बड़ी धन हानि हो सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि:- 

आज आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा, जिसके कारण परेशान रहेंगे. हालांकि, संतान की ओर से उत्तम समाचार प्राप्त होने के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि:-

आज आवेश और क्रोध की मात्रा मकर राशि वालों के अंदर अधिक रहेगी. यदि आज 3 मार्च 2026 को आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो मुश्किल में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि:-
आज कुंभ राशि वालों को अपने परिवार वालों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. हालांकि, विरोधियों के कारण कोई बड़ी परेशानी दिन खत्म होने से पहले उत्पन्न हो सकती है.

विज्ञापन

मीन राशि:-
आज मीन राशि वालों को आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है. इसके अलावा आज आप दिनभर निराश रहेंगे क्योंकि समय पर किसी भी काम में कामयाबी नहीं मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ