---विज्ञापन---

Video: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, कन्या और वृषभ पर दिखेगा इसका असर, जानिए

Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दिन कन्या राशि और वृषभ राशि वालों पर इसका असर होगा. ग्रहण के कारण इन राशियों पर क्या असर होगा चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Chandra Grahan 2026: होली वाले दिन 3 मार्च की शाम को चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण भारत में नजर आएगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ऐसे में इस ग्रहण का राशियों पर प्रभाव होगा. कन्या और वृषभ राशि के लिए इस ग्रहण का प्रभाव कैसा होगा चलिए जानते हैं. कन्या राशि के 12वें भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा. यह भाव खर्च, विदेश यात्रा, नुकसान और मानसिक तनाव को दर्शाता है. इस ग्रहण के कारण कन्या राशि वालों की बचत प्रभावित हो सकती है. आपकी नींद प्रभावित हो सकती है.

वृषभ राशि के चौथे भाव पर चंद्र ग्रहण लगेगा. यह भाव माता, परिवार, संपत्ति, वाहन और शिक्षा सुख से संबंधित होता है. वृषभ राशि के जीवन में परिवार का माहौल प्रभावित होगा. कोई पुराने मुद्दे दोबारा सामने आकर परेशान कर सकते हैं. मां की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. घर बदलने की योजना बन सकती है. संपत्ति विवाद में उलझने से बचें. चंद्र ग्रण के समय श्रीसूक्तम का पाठ करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Holi 2026: होली पर खूब होते हैं टोने-टोटके, बचाव ही है इसका सबसे बड़ा उपाय, जानिए तरीका

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2026 04:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola