Kendra Trikon Rajyog: केंद्र त्रिकोण राजयोग से चमकेगा 3 राशियों का करियर ग्राफ, आ गया प्रमोशन और प्रॉफिट का समय

Kendra Trikon Rajyog: ज्योतिष के शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से राशि जातकों को धनलाभ, सफलता और प्रमोशन मिलता है. शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से इस योग का निर्माण हो रहा है जो 3 राशियों के लिए शुभकारी होगा.

Kendra Trikon Rajyog

Photo Credit- News24GFX

Kendra Trikon Rajyog: आज 2 मार्च को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मीन राशि में शनि ग्रह पहले से विराजमान हैं. शुक्र के उच्च राशि मीन में प्रवेश करने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र के मीन राशि में उच्च होने से शनि के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है.

विज्ञापन

केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से राशियों को पैसा, करियर, प्रमोशन और भौतिक सुख मिलेगा. केंद्र त्रिकोण राजयोग से 3 राशियों को खास लाभ मिलने वाला है. शुक्र ग्रह मीन राशि में 26 मार्च तक रहेंगे इसके बाद मेष राशि में गोचर कर जाएंगे. यानी इन 25 दिनों के दौरान इन 3 राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला हैय चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना मेष राशि के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है. मेष राशि के जीवन में धन बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों की परेशानियों का अंत होगा. केंद्र त्रिकोण राजयोग वृषभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा. करियर में तरक्की करेंगे और धनलाभ के योग बनेंगे. आपको प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जीवन में इस केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आएंगे. धनु राशि वाले लोग आर्थिक तरक्की करेंगे. जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और घर-वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ