Palmistry Tips: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Palmistry Tips: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली को देख कर भूत, भविष्य और वर्तमान बताया जाता है। हमारी हथेली में अलग-अलग रेखाएं, शंकु, क्रॉस, सर्किल जैसे कई सारे निशान होते हैं। ये निशान अथवा रेखाएं कहां और किस स्थिति में हैं, इसी के आधार पर व्यक्ति का भाग्य जान सकते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मौजूद सभी निशान पूरी तरह शुभ या अशुभ नहीं होते हैं। किसी भी निशान के शुभ-अशुभ फल का पता इससे चलता है कि वह कहां पर हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि हथेली में क्रॉस होने पर क्या होता है।
यह भी पढ़ें: Love Compatibility: इन 4 राशियों के लड़के-लड़कियां होते हैं रोमांटिक, ऐसी होती हैं इनकी इच्छाएं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार क्रॉस के निशान को अशुभ माना गया है। यह जिस भी पर्वत पर होता है, उसके फल को अशुभ कर देता है। परन्तु गुरु पर क्रॉस का होना व्यक्ति को भाग्यशाली बना देता है।
यह भी पढ़ें: जल्द महंगे होंगे सोना-चांदी, बॉलीवुड भी बदलेगा, शुक्र कराएगा शेयर मार्केट से कमाई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। वह धार्मिक, पढ़ा-लिखा तथा धीर-गंभीर स्वभाव वाला होता है। वह जो चाहता है अपने परिश्रम के दम पर पा लेता है।
इसी तरह मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच क्रॉस हो तो इसे भी शुभ माना गया है। जिसके हाथ में ऐसा निशान हो, उसे आने वाले संकटों का पहले ही अंदाजा हो जाता है। ऐसे लोगों पर दैवीय आशीर्वाद होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: