हिंदी न्यूज़/ज्योतिष/Kaalchakra: प्यार, करियर और सेहत के लिहाज से 2026 आपके लिए कैसा रहेगा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वार्षिक अंक भविष्यफल
ज्योतिष
Kaalchakra: प्यार, करियर और सेहत के लिहाज से 2026 आपके लिए कैसा रहेगा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वार्षिक अंक भविष्यफल
Kaalchakra Today: साल 2026 के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. हालांकि, अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि से पहले ही आपको पता चल सकता है कि ये वर्ष आपके लिए खुशियां लेकर आएगा या सालभर आप परेशान ही रहेंगे. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं प्यार, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति आदि के लिहाज से 2026 आपके लिए कैसा रहेगा.
Kaalchakra Today 8 December 2025: व्यक्ति को अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि से भी आने वाले समय में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के महत्वपूर्ण हिस्से अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर भविष्य बताया जाता है. इसमें जन्मतिथि से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जाना जा सकता है.
आज 8 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको जन्म तिथि यानी मूलांक के अनुसार बताएंगे कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहेगा. साथ ही आपको प्रत्येक व्यक्ति के शुभ अंक, दिन, दिशा और उपायों आदि के बारे में जानने को मिलेगा.
मूलांक 1 (जन्म तिथि- 1, 10, 19 और 28)
2026 में मूलांक 1 वालों का सुनहरा समय शुरू होगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. अपनी नेतृत्व और फैसले लेने की क्षमता से आपको कामयाबी मिलेगी. इसके अलावा जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव होने की भी संभावना है.
नौकरी-
जो लोग नौकरी कर रहे हैं या जॉब की तलाश में हैं, उनके लिए 2026 फलदायी रहेगा. आप अपनी आत्मशक्ति, आत्मविश्वास और गरिमा के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं. खासकर, प्रमोशन मिलने के योग हैं. जून से दिसंबर तक कार्यक्षेत्र में विकास की गति तेज रहेगी, लेकिन जनवरी से मई तक समय कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई काम न करें.
कारोबार-
कारोबारियों के लिए ये साल फलदायी रहेगा. खासकर, कोई नया काम शुरू करना इस दौरान शुभ साबित होगा. समय-समय पर आपको अपना मुनाफा बढ़ाने का मौका मिलेगा, लेकिन साल के पहले भाग में निवेश करने से बचें. साथ ही महंगी योजनाओं में पैसा और अपना समय बर्बाद न करें.
आर्थिक स्थिति-
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. यदि जनवरी से लेकर मई 2026 तक आप पैसों के मामले में सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा. इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं. साथ ही धन संबंधी फैसलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. साल 2026 के पहले 6 महीनों में आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. हालांकि, दूसरे भाग में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. साथ ही खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी.
रिश्ते-
जनवरी से मई 2026 तक आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी. अहंकार का टकराव होगा. इसके अलावा दोनों तरफ से समझदारी की कमी रहेगी. हालांकि, जून से दिसंबर 2026 तक रिश्ते थोड़े मजबूत रहेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता इस साल तय हो सकता है.
सेहत-
साल 2026 के पहले भाग में मूलांक 1 वालों की सेहत कमजोर रहेगी. इम्यूनिटी के कमजोर होने से आप बार-बार बीमार हो सकते हैं. हालांकि, वर्ष के दूसरे भाग में सेहत में काफी सुधार होने की संभावना है.
उपाय-
नियमित रूप से गायत्री मंत्र या सूर्य के मंत्रों का जाप करें.
रोजाना घर की पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं.
गेहूं, गुड़ या लाल कपड़ों का दान करें.
लकी चार्ट-
शुभ अंक- 1
शुभ दिन- रविवार
शुभ दिशा- पूर्व
https://www.youtube.com/watch?v=B6dEDK0KC08
यदि आप अन्य मूलांक के वार्षिक भविष्यफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Kaalchakra Today 8 December 2025: व्यक्ति को अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि से भी आने वाले समय में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के महत्वपूर्ण हिस्से अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर भविष्य बताया जाता है. इसमें जन्मतिथि से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जाना जा सकता है.
आज 8 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको जन्म तिथि यानी मूलांक के अनुसार बताएंगे कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहेगा. साथ ही आपको प्रत्येक व्यक्ति के शुभ अंक, दिन, दिशा और उपायों आदि के बारे में जानने को मिलेगा.
---विज्ञापन---
मूलांक 1 (जन्म तिथि- 1, 10, 19 और 28)
2026 में मूलांक 1 वालों का सुनहरा समय शुरू होगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. अपनी नेतृत्व और फैसले लेने की क्षमता से आपको कामयाबी मिलेगी. इसके अलावा जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव होने की भी संभावना है.
नौकरी-
जो लोग नौकरी कर रहे हैं या जॉब की तलाश में हैं, उनके लिए 2026 फलदायी रहेगा. आप अपनी आत्मशक्ति, आत्मविश्वास और गरिमा के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं. खासकर, प्रमोशन मिलने के योग हैं. जून से दिसंबर तक कार्यक्षेत्र में विकास की गति तेज रहेगी, लेकिन जनवरी से मई तक समय कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई काम न करें.
---विज्ञापन---
कारोबार-
कारोबारियों के लिए ये साल फलदायी रहेगा. खासकर, कोई नया काम शुरू करना इस दौरान शुभ साबित होगा. समय-समय पर आपको अपना मुनाफा बढ़ाने का मौका मिलेगा, लेकिन साल के पहले भाग में निवेश करने से बचें. साथ ही महंगी योजनाओं में पैसा और अपना समय बर्बाद न करें.
आर्थिक स्थिति-
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. यदि जनवरी से लेकर मई 2026 तक आप पैसों के मामले में सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा. इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं. साथ ही धन संबंधी फैसलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. साल 2026 के पहले 6 महीनों में आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. हालांकि, दूसरे भाग में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. साथ ही खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी.
रिश्ते-
जनवरी से मई 2026 तक आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी. अहंकार का टकराव होगा. इसके अलावा दोनों तरफ से समझदारी की कमी रहेगी. हालांकि, जून से दिसंबर 2026 तक रिश्ते थोड़े मजबूत रहेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता इस साल तय हो सकता है.
सेहत-
साल 2026 के पहले भाग में मूलांक 1 वालों की सेहत कमजोर रहेगी. इम्यूनिटी के कमजोर होने से आप बार-बार बीमार हो सकते हैं. हालांकि, वर्ष के दूसरे भाग में सेहत में काफी सुधार होने की संभावना है.
उपाय-
नियमित रूप से गायत्री मंत्र या सूर्य के मंत्रों का जाप करें.
रोजाना घर की पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं.
गेहूं, गुड़ या लाल कपड़ों का दान करें.
लकी चार्ट–