Kaalchakra Today 2 May 2026: साल 2026 का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है, जो ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण है. इस दौरान कई राशियों को लाभ तो कुछ लोगों को भारी नुकसान होगा. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए आपको पहले ही मई 2026 में अपने साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है.
आज 2 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के मई 2026 के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.
मेष राशि
- नौकरी-
17 मई 2026 तक नौकरीपेशा जातकों को भागदौड़ करनी पड़ेगी. इस दौरान मेहनत के अनुसार आपको फल कम मिलेगा. हालांकि, बार-बार कोशिश करने पर कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं. साथ ही काम के कारण तनाव होगा और थकान महसूस होगी. उम्मीद है कि ऑफिस में अधिकारियों से भी जल्दी सहयोग नहीं मिलेगा.
हालांकि, 17 मई के बाद नौकरी में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू होगा. आपके रुके व अटके काम बनने लगेंगे. ऑफिस में आप अपने लक्ष्य को पूरे करेंगे, लेकिन इस महीने जल्दबाजी में नौकरी बदलने का फैसला न करें. जितना हो सके, उतना क्रोध और अहंकार से बचें. साथ ही काम में समय सीमा का ध्यान रखें.
- कारोबार-
17 मई तक कारोबार की गति धीमी रहेगी. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, जिसके बाद भी मुनाफा कम मिलेगा. इसके अलावा कुछ अच्छी डील्स अटक सकती हैं. साथ ही नई योजनाएं लागू होने में समय लगेगा. हालांकि, 17 मई के बाद कारोबार में अचानक सुधार हो सकता है. कोई अच्छी डील फाइनल होगी और कारोबारी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी. इस दौरान नए ग्राहक या साझेदार आपके साथ जुड़ सकते हैं.
बता दें कि विदेश से भी इस दौरान कारोबारियों को लाभ हो सकता है, लेकिन बिना सोचे-समझे कारोबार में निवेश न करें. जितना हो सके, उतना साझेदारी में पारदर्शिता रखें.
अन्य राशियों के मई 2026 के कामकाज के राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines