Kaalchakra Today 30 April 2026: ग्रहों की स्थिति का आकलन करके मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे व्यक्ति को भविष्य में उनके साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है. यहां तक कि उन ग्रहों के बारे में भी पता चल सकता है, जिससे उन्हें लाभ व नुकसान होगा.
आज 30 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मई 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल और ग्रह गोचर की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं.
मई 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट
- 1 मई को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होंगे.
- 11 मई को मंगल अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे, जहां सूर्य और बुध पहले से विराजमान होंगे.
- 20 जून तक मंगल मेष राशि में रहेंगे.
- 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
- 15 मई को सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे.
- पूरे साल शनि मीन राशि में रहेंगे.
मई 2026 का मासिक राशिफल
मेष राशि
- 15 मई तक सूर्य आपके लग्न भाव में रहेंगे, जिसके कारण आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन अहंकार बढ़ेगा. साथ ही सिर दर्द और थकान रहेगी.
- 11 मई तक मंगल आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण खर्च बढ़ेगा और तनाव महसूस होगा. 11 मई के बाद नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, लेकिन गुस्सा ज्यादा आएगा. इस दौरान आप जल्दबाजी में काम करेंगे. उम्मीद है कि आप किसी विवाद में भी फंस सकते हैं.
- मई में बुध आपके लिए शुभ रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में संतुलित सफलता मिलने की संभावना है.
- शुभ बृहस्पति के कारण आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. बता दें कि इस दौरान बड़े लाभ या बड़ी हानि होने की संभावना नहीं है.
- 14 मई तक शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण धन लाभ, बचत और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. 14 मई के बाद रिश्तों में दूरियां आएंगी और आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.
- पूरे महीने शनि आपका खर्च बढ़ाएंगे. साथ ही तनाव और अकेलापन बढ़ेगा. इस दौरान मेहनत ज्यादा करनी होगी, जिसका परिणाम कम मिलेगा.
यदि आप अन्य राशियों के मई 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines