हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: कुंडली बदल सकती है किस्मत, टल जाते हैं आने वाले संकेट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: व्यक्ति की कुंडली में शुभ-अशुभ योग के कारण इसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है. कुंडली को देखकर और इसके उपायों को करके इनके प्रभाव को बदल सकते हैं. कुंडली से किस्मत बदल सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 1 April 2026: आज अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है. आज के कालचक्र में कुंडली के बारे में और कैसे कुंडली से किस्मत बदल सकते हैं इसके बारे में जानेंगे. ग्रहों के योग से व्यक्ति को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आज 1 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, किस तरह से कुंडली व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

शुक्र और सूर्य का एक ही डिग्री पर होना

अगर कुंडली में सूर्य और शुक्र ग्रह एक ही डिग्री पर होते हैं तो नेत्र योग होते हैं. इस स्थिति में मोटा चश्मा लग जाता है. सूर्य शुक्र के साथ है और शुक्र अस्त हो गया तो ऐसे में विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. शादी में बहुत देरी होती है. शुक्र के अस्त होने से शादीशुदा लोगों को संतान प्रजनन में मुश्किलें होती हैं. इस स्थिति में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.

शुक्र को मजबूत करने के लिए गाय को रोटी खिलानी चाहिए. नवरात्रि के व्रत करने चाहिए और कन्या पूजन करना चाहिए. ऐसा करने से इस दोष से मुक्ति मिल सकती है. सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और सुबह-शाम को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. तांबे के हवन कुंड में आम की लकड़ी का हवन करें और गाय के घी से गायत्री मंत्र के साथ 108 आहुति हवन करें. ऐसा करने से शुक्र से संबंधित सभी कष्ट से आराम मिलेगा.

विज्ञापन

यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Vaishakh Amavasya 2026: कब है वैशाख अमावस्‍या? श्राद्ध और तर्पण के लिए है खास, जानिए महत्व और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola