Kaalchakra Today 1 April 2026: आज अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है. आज के कालचक्र में कुंडली के बारे में और कैसे कुंडली से किस्मत बदल सकते हैं इसके बारे में जानेंगे. ग्रहों के योग से व्यक्ति को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आज 1 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, किस तरह से कुंडली व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
शुक्र और सूर्य का एक ही डिग्री पर होना
अगर कुंडली में सूर्य और शुक्र ग्रह एक ही डिग्री पर होते हैं तो नेत्र योग होते हैं. इस स्थिति में मोटा चश्मा लग जाता है. सूर्य शुक्र के साथ है और शुक्र अस्त हो गया तो ऐसे में विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. शादी में बहुत देरी होती है. शुक्र के अस्त होने से शादीशुदा लोगों को संतान प्रजनन में मुश्किलें होती हैं. इस स्थिति में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.
शुक्र को मजबूत करने के लिए गाय को रोटी खिलानी चाहिए. नवरात्रि के व्रत करने चाहिए और कन्या पूजन करना चाहिए. ऐसा करने से इस दोष से मुक्ति मिल सकती है. सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और सुबह-शाम को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. तांबे के हवन कुंड में आम की लकड़ी का हवन करें और गाय के घी से गायत्री मंत्र के साथ 108 आहुति हवन करें. ऐसा करने से शुक्र से संबंधित सभी कष्ट से आराम मिलेगा.
यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Vaishakh Amavasya 2026: कब है वैशाख अमावस्या? श्राद्ध और तर्पण के लिए है खास, जानिए महत्व और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










