Kaalchakra Today 1 May 2026: ग्रह गोचर के लिहाज से मई 2026 खास है. इस दौरान मंगल, सूर्य, बुध, चंद्र और शुक्र आदि ग्रहों का समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर हो रहा है. ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में परिवर्तन आना तय है. हालांकि, राशिफल के जरिए पहले ही आपको भविष्य में अपने साथ घटने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकती है. यहां तक कि आर्थिक स्थिति, करियर, लव लाइफ, सेहत और पारिवारिक स्थिति आदि के बारे में भी पता चल सकता है.
आज 1 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के मई 2026 के आमदनी के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.
मई 2026 के व्रत-त्योहार
- 1 मई 2026- बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख स्नान समाप्त
- 10 मई 2026- मातृ दिवस
- 13 मई 2026- अपरा एकादशी
- 14 मई 2026- गुरु प्रदोष व्रत
- 16 मई 2026- शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री व्रत
- 17 मई 2026- ज्येष्ठ अधिक मास
- 25 मई 2026- गंगा दशहरा
- 27 मई 2026- पद्मिनी एकादशी
- 28 मई 2026- गुरु प्रदोष व्रत
मई 2026 के शुभ मुहूर्त
- गृह प्रवेश- 4, 8 और 13
- वाहन क्रय- 1, 4, 10, 11 और 14
- विवाह- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14
- सगाई- 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 14 और 15
- प्रॉपर्टी- 1, 7 और 14
- कारोबार- 7
- मुंडन- 4, 9, 11 और 14
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि
मई 2026 का मासिक राशिफल
- मेष राशि
मई 2026 में आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहने वाला है. आय होने के बावजूद बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं. हालांकि, लाभ भाव में राहु आपको अचानक लाभ दिला सकता है.
जो लोग ऑनलाइन काम या बिजनेस करते हैं, उन्हें लाभ होगा. इस दौरान आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, लेकिन 17 मई के बाद स्थिति में सुधार होगा. हालांकि, 12वें भाव में शनि के होने से खर्च बढ़ सकते हैं. 14 मई तक शुक्र के कारण बचत के अवसर मिलेंगे, लेकिन इसके बाद आपके खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बहुत जरूरी है.
महीने के पहले भाग में सोच-समझकर बड़े निवेश करें. खासकर, जोखिम भरे निवेश से बचें. यदि आपको निवेश करना है तो 15 मई के बाद ही करें. बता दें कि नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के बाद भी बहुत आर्थिक लाभ नहीं मिल पाएगा, जबकि कारोबारियों को धन लाभ के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी.
यदि आप अन्य राशियों के मई 2026 के आमदनी के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines