Kaalchakra Today 24 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का खास महत्व है, जिसे एक बहुत बड़ी खगोलीय घटना माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. ये ग्रहण 3 मार्च 2026 की दोपहर 3:21 मिनट से लेकर शाम 6:49 मिनट तक रहेगा यानी इसकी अवधि 3 घंटे और 25 मिनट की होगी. हालांकि, भारत में ये चंद्र ग्रहण सिर्फ 20 मिनट और 28 सेकेंड तक ही दिखाई देगा.
आज 24 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चंद्र ग्रहण के सूतक काल के समय और उससे जुड़े नियमों के बारे में बता रहे हैं. साथ ही आपको राशि अनुसार जीवन पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव के बारे में पता चलेगा.
सूतक काल का महत्व और नियम
पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक- 3 मार्च, सुबह 6:21 से शुरू होगा.
सूतक काल का आरंभ और समापन का समय- सुबह 09:39 और शाम 06:46
- सूतक लगते ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कपाट बंद हो जाएंगे.
- सूतक काल के दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
- इस काल में खाना खाने से बचें.
- सूतक लगने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर उनका सेवन करें.
- ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें, बल्कि घर में रहकर मानसिक जाप करें.
- ग्रहण के दौरान मंत्र या पाठ का मानसिक जाप किया जा सकता है.
- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके चीनी, चावल या सफेद कपड़ों का किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें.
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि-
- वैवाहिक जीवन में अशांति उत्पन्न हो सकती है.
- अहंकार के बढ़ने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है.
- जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण पछतावा होगा.
- जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
- संतान की सेहत और पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी.
- रिश्ते और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
- बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें.
- ग्रहण के समय मानसिक रूप से हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें.
- ग्रहण के बाद दूध, चावल, दही या सफेद चीजों का दान करें.
अगर आप अन्य 11 राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Niyam: होलिका दहन का प्रसाद क्या है? जानें घर लाएं या नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines