हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: 18 अक्टूबर तक मिथुन राशि में रहेंगे गुरु, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया 12 राशियों में किसको होगा नुकसान व फायदा

Kaalchakra Today: पिछले महीने 14 मई को गुरु ने मिथुन राशि में कदम रखा था। गुरु देव 18 अक्टूबर 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि इस दौरान 12 राशियों में से किसको लाभ और किसको नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today: 9 ग्रहों में गुरु को बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जिनका संबंध व्यक्ति की शिक्षा, धर्म-कर्म में रुचि, भाग्य, बच्चों, शादी, पैसे और धन आदि से है। जिन लोगों के ऊपर गुरु ग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें इन सभी चीजों का सुख मिलता है। लेकिन जब-जब कुंडली में गुरु की जगह बदलती है तो राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। पंचांग के अनुसार, 14 मई 2025 को गुरु ग्रह ने मिथुन राशि में कदम रखा था, जहां पर वह 18 अक्टूबर 2025, वार शनिवार को देर रात 09:39 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान गुरु ग्रह के कारण 12 राशियों के जीवन में समय-समय पर बदलाव आएंगे।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि इस दौरान 12 राशियों को गुरु गोचर से फायदा या नुकसान होने के योग हैं।

मेष राशि

  • भाव- 18 अक्टूबर 2025 तक गुरु मेष राशिवालों की कुंडली के तीसरे भाव में रहेंगे।
  • शुभ प्रभाव- मेष राशि वालों की कम्युनिकेशन स्किल व कार्यक्षमता में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्रिएटिव या मार्केटिंग फील्ड से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों को नए कारोबारी अवसर प्राप्त होंगे। छोटी यात्राएं सफल व लाभदायक रहेंगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा। जिन लोगों की शादी होने में देरी हो रही है, वो जल्द समाधान निकाल लेंगे। भाई-बहनों व दोस्तों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रहेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • अशुभ प्रभाव- आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी होगी।
  • सावधानी- सलाह लेने के बाद ही किसी भी चीज की प्लानिंग करें।
  • उपाय- देवी-देवताओं को खुश करने के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें। इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़ों का दान करना भी शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

  • भाव- वृषभ राशिवालों की कुंडली के दूसरे भाव में 18 अक्टूबर 2025 तक गुरु देव विराजमान रहेंगे।
  • शुभ प्रभाव- गुरु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने निवेश से लाभ मिलना शुरू होगा। इसके अलावा नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं। जिन जातकों का खुद का काम है, उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली और शांति कायम रहेगी। घर में कोई शुभ काम हो सकता है।
    वृषभ राशिवालों के सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। ससुराल पक्ष से झगड़ा चल रहा है तो मन-मुटाव दूर होंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
  • अशुभ प्रभाव- फिजूल खर्च होंगे। खासकर कार के रख-रखाव में पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
  • सावधानी- लोगों की नकारात्मक बातों से दूर रहें और अपनी वाणी में मिठास लाने की कोशिश करें। इसके अलावा अपने खानपान पर ध्यान देने की भी जरूरत है।
  • उपाय- नियमित रूप से केले या पीपल के पेड़ की पूजा करें और हरिवंश पुराण का पाठ करें। इसी के साथ चने की दाल और गुड़ का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

अरग आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशिवालों के जीवन पर 18 अक्टूबर 2025 तक गुरु गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पूजा करते समय बच्चा रोने लगे तो पूजन बीच में छोड़ दें? प्रेमानंद महाराज से जानें नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola