Kaalchakra Today 28 June 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों की दृष्टि से साल 2025 का सातवां माह जुलाई खास है। इस दौरान गुरु, मंगल, शुक्र समेत 6 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। साथ ही तीन महत्वपूर्ण ग्रहों की वक्री भी हो रही है। इसके अलावा जुलाई में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि और सावन की पूजा भी की जाएगी।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जुलाई में कब-कब कौन-कौन से ग्रहों का राशि गोचर होगा। साथ ही ये भी पता चलेगा कि कब तक किस राशि पर कौन-से ग्रह का प्रभाव पड़ेगा। इसी के साथ जुलाई माह में विवाह, ग्रह प्रवेश, अन्नप्राशन, मुंडन, नामकरण, प्रॉपर्टी, सोना, कार, और नया कारोबार शुरू करने की शुभ तिथि के बारे में पता चलेगा।
जुलाई 2025 के ग्रह गोचर की लिस्ट
- 9 जुलाई को गुरु मिथुन राशि में उदय होंगे।
- 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे।
- 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।
- 18 जुलाई को बुध कर्क राशि में वक्री होंगे।
- 26 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
- 28 जुलाई को मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त
- विवाह- नहीं है
- ग्रह प्रवेश- नहीं है
- अन्नप्राशन- 2, 4, 17, 19 और 31
- मुंडन- 2, 4 और 5
- नामकरण- 2, 6, 11, 13, 16, 20, 25 और 30
- प्रॉपर्टी खरीदने का- 10, 11, 17, 24 और 25
- सोना खरीदने का- 5, 13, 19 और 26
- कार खरीदने का- 2, 3, 4, 13, 17, 21 और 30
- नया कारोबार शुरू करने का- 10, 19, 20, 26 और 27
ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
- जुलाई में मंगल आपके 5वें भाव में रहेगा, जो शुभ परिणाम नहीं देगा।
- 18 जुलाई तक बुध चौथे भाव में रहेगा, जो शुभ फल देगा। 18 जुलाई को बुध वक्री हो जाएंगे, जिस कारण कार्यों में रुकावटें आएंगी। इस दौरान आप अपने रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।
- 28 जुलाई तक केतु के साथ मंगल सेहत में उतार-चढ़ाव ला सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी।
- जुलाई में गुरु आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण मिलाजुला परिणाम मिलेगा।
- 26 जुलाई तक शुक्र आपके धन भाव में रहेंगे, जिसके कारण बचत होगी। इसके बाद वह आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे, जिसके कारण औसत से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- इस माह शनि आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे, जो शुभ नहीं होगा।
- 15 जुलाई तक आपको सूर्य के कारण लाभ मिलेगा। लेकिन इसके बाद सूर्य के कमजोर होने से मुश्किलें बढ़ेंगी।
यदि आप अन्य 11 राशि के जुलाई माह के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: वृषभ से निकलकर मिथुन में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
19 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines