हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: सितंबर में कैसी रहेगी सभी राशियों की लाइफ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए ग्रह गोचर राशिफल

Kaalchakra Today: आज 2 सितंबर 2026 के कालचक्र में सितंबर महीने के ग्रहों के गोचर और इसके प्रभाव के बारे में जानेंगे. ग्रहों के गोचर का राशियों पर क्या प्रभाव होगा. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
ग्रह गोचर राशिफल (Pic Credit - AI)

Kaalchakra Today 2 September 2026: आज 2 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है. इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हुई इसक समापन कल सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा. आज भरणी नक्षत्र रात को 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा. ध्रुव योग रात को 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्याघात योग आरंभ होगा.

आज के कालचक्र में सितंबर महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर और इसके प्रभाव के बारे में जान सकते हैं. सितंबर के ग्रह गोचर और इसके प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा आप यहां जान सकते हैं. आज राहुकाल और यमगण्ड काल भी रहेगा. इन अशुभ योग के साथ ही आडल योग, गुलिक काल प्रभावी रहेगा. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से सितंबर महीने के ग्रह गोचर राशिफल के बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: रात में किए इन कामों से बिगड़ सकती है आपकी किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

विज्ञापन

मेष राशि

सितंबर महीने में गुरु, राहु और शुक्र आपको शुभ परिणाम देंगे. आपके चौथे भाव में गुरु के होने से सुख की स्थिति रहेगी. आप लोगों को माता का सहयोग मिलेगा. आप लोगों को गुरु ग्रह मजबूत रखेंगे. राहु के प्रभाव से आप लोगों की आय में वृद्धि होगी. कमाई के नए अवसर बनेंगे. आप लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. साझेदारी के काम पूरे होंगे. मंगल और बुध ग्रह आप लोगों को औसत फल देंगे. मंगल के कारण भाई-बहन से मतभेद हो सकता है. आप लोगों के परिवार में तनाव बढ़ सकता है. बुध ग्रह की स्थिति के कारण काम का बोझ बढ़ सकता है. केतु के कारण खर्च बढ़ सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सितंबर महीने में शनि के प्रभाव से लाभ मिलेगा. आपके 11वें भाव में शनि का गोचर तरक्की, प्रमोशन और आय में वृद्धि दिलाएगा. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और परिवार में सुख-शांति रहेगी. आप लोगों को सेहत का साथ मिलेगा और मान-सम्मान मिलेगा. राहु के कारण करियर में अचानक से बदलाव हो सकता है. सितंबर महीने में धनलाभ मिलेगा. आप लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. बुध ग्रह के प्रभाव से आमदनी बढ़ेगी लेकिन आपका खर्च बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अन्य सभी 12 राशियों के सितंबर महीने के ग्रह गोचर राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola