Holi 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए होली के पर्व का खास महत्व है, जिसे रंगों और खुशियों का त्योहार भी कहा जाता है। इस पर्व पर लोग आपसी बैर को भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार का मजा उठाते हैं। इस बार मार्च महीने में 14 तारीख को होली का पर्व मनाया जाएगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे। 29 मार्च 2025 को करीब 30 साल बाद शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव होली के दौरान कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है।
किन राशियों की होली बनेगी खास?
वृषभ राशि
मार्च का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण वो सामने वाले व्यक्ति के सामने बेहतर ढंग से अपने विचार रख पाएंगे। कारोबारियों के काम को समाज में पहचान मिलेगी। पूरे एक माह तक इस राशि के जातकों को कामकाज में मुनाफा होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के संबंध में मजबूती आएगी। सेहत के लिहाज से ये महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: शनि की राशि में चंद्र गोचर से पहले 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, कम होगा तनाव!
वृश्चिक राशि
होली का त्योहार वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवारवालों संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे। कारोबारियों के लिए भी मार्च का महीना उत्तम रहेगा। मोटा मुनाफा होने की संभावना है। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें जल्द ही शनि देव की कृपा से अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।
मीन राशि
वृषभ और वृश्चिक के अलावा मीन राशि के जातकों के ऊपर भी शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। खुद के घर का सपना दुकानदारों का पूरा हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उनका घरवालों के साथ घूमने जाने का मूड बन सकता है। कारोबारियों की कुंडली में वाहन का प्रबल योग है। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य होली के दौरान उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें- धार्मिक स्थलों के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल! अमरनाथ-सबरीमाला समेत 18 रोपवे प्रोजेक्ट की तैयारी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines