Guru Purnima 2024: हर साल गुरु के महत्व और सम्मान के प्रतीक के तौर पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, जोकि आषाढ़ मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 21 जुलाई को है यानी इसी दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन एक या दो नहीं बल्कि 8 अद्भुत योग का महासंयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहे 8 अद्भुत संयोग से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।
गुरु पूर्णिमा के पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसी के साथ प्रीति योग, शुक्रादित्य योग, शश राजयोग, विष्कुंभ योग, कुबेर राजयोग और षडाष्टक योग का भी निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, किसी एक दिन 8 योग का महासंयोग बनना अच्छा होता है। इससे कहीं न कहीं प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
धनु राशि
छात्रों की कुंडली में ग्रहों के संतुलन के कारण परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है। कुंडली में ग्रहों की मजबूत स्थिति की वजह से नौकरीपेशा लोगों की जॉब मनचाही कंपनी में लग सकती है। बिजनेसमैन को अकस्मात धन लाभ हो सकता है, जिससे आप आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- इस राशि के लोगों पर रहेगी राहु की असीम कृपा, नौकरी-करियर में मिलेगी अपार सफलता!
मकर राशि
शादीशुदा लोगों के लिए ये पूरा माह रोमांटिक रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों के लिए भी किसी रिश्तेदार की बहन शादी का रिश्ता लेकर आ सकती है। कारोबारियों को बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। बिजनेसमैन इस समय ज्यादा चिंता न करें। नए प्रोजेक्ट टाइम से पूरे हो जाएंगे।
तुला राशि
सिंगल लोगों को मंगल उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी मुलाकात आपके सोलमेट से हो सकती है। बिजनेसमैन दोस्तों के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। तुला राशि के लोगों का जमीन से जुड़ा कोई केस कोर्ट में चल रहा है, तो इस सप्ताह आपको उस कानूनी मामले में जीत हासिल हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के घर मे बड़े भाई का विवाह पक्का हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। हर काम में सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे समय से आप सभी प्रोजेक्ट पूरे कर लेंगे।
वृश्चिक राशि
मनोरंजन से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की मनचाही कंपनी में नौकरी लग सकती है। खेल और हेल्थ सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आने वाले कुछ दिनों में करियर में अपार सफलता मिल सकती है। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से वृश्चिक राशि के लोगों के घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
ये भी पढ़ें- 35 दिनों में इन 5 राशियों के जीवन का होगा कायापलट, वाणी के कारक ग्रह बढ़ाएंगे परेशानियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines