हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देव गुरु बृहस्पति कल दैत्य गुरु की राशि में होंगे अस्त, इन 3 राशि के लोगों का जीवन रहेगा व्यस्त

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानी 7 मई को गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त होने वाले हैं। गुरु बृहस्पति के अस्त होने के बाद कुछ राशियों के लिए अनुकूल साबित नहीं होगा। तो आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों के देव गुरु बृहस्पति ग्रह को माना गया है। माना जाता है कि जब भी किसी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति बेहतर होती है उस व्यक्ति का भाग्य साथ देता है। साथ ही व्यक्ति मालामाल हो जाता है। बता दें कि देव गुरु बृहस्पति इस समय दैत्य गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान हैं। साथ ही कल यानी 7 मई को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। बृहस्पति देव के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वहीं कुछ राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर गुरु बृहस्पति का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए गुरु का अस्त होना अनुकूल साबित नहीं होगा। बता दें कि गुरु के अस्त होने से जीवन पर गहरा असर पड़ेगा। स्वास्थ्य में भी दिक्कत हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैं उनके हाथ से मौका जा सकता है। धन की हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में क्लेश हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए यह समय थोड़ा अनुकूल साबित नहीं रहेगा। बता दें कि गुरु के अस्त होने के बाद नौकरी पर गहरा असर पड़ेगा। आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है। सेहत खराब हो सकती है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कल यानी 7 मई को देव गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में अस्त होने से कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में नकारात्मक में पड़ेगा। धन हानि की स्थिति बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। यदि आप करोबार कर रहे हैं उन्हें सोच समझकर निवेश करना होगा। वरना हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है कुंडली का सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केतु की चाल 11 महीने में इन 3 राशियों को बना देगी मालामाल, कभी खत्म नहीं होगा पैसा

यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद दो बड़े ग्रह हो जाएंगे अस्त, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola