हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2024: 2 मार्च को 2 बड़े ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल

Grah Gochar 2024: मार्च का महीना ग्रह गोचर के लिए अनुकूल माना जा रहा है क्योंकि इस माह में कई ग्रह अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: बुध देव बुद्धि और विकास के कारक ग्रह हैं। वहीं शुक्र देव विलासिता, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह हैं। बता दें कि मार्च में बुध और शुक्र ग्रह दोनों अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। जब दो ग्रह एक साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 मार्च दिन शनिवार सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर बुध देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। साथ ही शुक्र देव भी इसी दिन धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन करने से 3 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि दो ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से किन 3 राशियों के जीवन में बदलाव होने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको नौकरी से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा। साथ ही घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। क्योंकि बुध और शुक्र की कृपा से कर्क राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग पहले से बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकती है। घर में खुशियां बनी रहेंगी।

मीन राशि

शुक्र और बुध का गोचर मीन राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। क्योंकि मीन राशि के लोगों के करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही शिक्षा से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको सीनियर की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मेष समेत 4 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मंगल देव दिलाएंगे धन लाभ

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि, मंगल और शुक्र का होगा मिलन, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मार्च में शुक्र देव बदल रहे हैं चाल, वृषभ समेत 3 राशियां बनेगी धनवान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola