Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 28 मई को ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर कुछ राशियों पर खास रूप से पड़ेगा, जिससे यह दिन कुछ खास राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इनकी किस्मत अचानक बदल सकती है। जो काम लंबे समय से रुके थे, अब पूरे होंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलने लगेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी फायदा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार और रिश्तों में भी मिठास आएगी। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। अब जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद आएगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनका भाग्य 28 मई को चमकने वाला है?
मेष राशि
28 मई मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। किसी काम में जो रुकावट थी, वह अब दूर हो सकती है। पुराना अटका हुआ काम आगे बढ़ेगा। पैसे से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया आर्थिक फायदा भी हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मन में नया जोश और उत्साह रहेगा। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला न लें। परिवार को समय दें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 28 मई का दिन नए मौके और लिए शुभ संकेत लेकर आया है। नए मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों को लाभ होने के योग हैं। जो लोग खुद का काम करते हैं, उन्हें फायदा होगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। काम में मन लगेगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे। दिमाग की उलझनें दूर हो सकती हैं। आपको सही दिशा मिल सकती है। प्यार और रिश्तों में सुधार होगा। किसी खास से खुशखबरी मिल सकती है। मनचाही बात पूरी हो सकती है। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। सोच-समझकर फैसले लें। बातों को दिल पर न लें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 28 मई का दिन मेहनत का फल देने वाला है। आपने जो प्रयास पहले किए थे, अब उसका नतीजा मिलेगा। पुराने कामों की तारीफ हो सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्टूडेंट जातकों को किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। काम के नए मौके मिल सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। मनचाही चीज मिल सकती है। आपकी पहचान बढ़ सकती है। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 28 मई, 2025 का दिन आर्थिक और पारिवारिक रूप से अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना निवेश फायदा देगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। खरीदारी का मन बनेगा। घर के लिए कुछ जरूरी सामान ले सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोई खास व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। कामकाज में फोकस बना रहेगा। नया आइडिया दिमाग में आ सकता है। दूसरों की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 28 मई का दिन लिए खास हो सकता है। सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। ढ़ाई कर रहे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी इंटरव्यू का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी से जुड़ा नया मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का समय है। कोई पुरानी मेहनत रंग ला सकती है। मनचाही चीज मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
घर-परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
20 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines