Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 मई को ग्रहों के योग-संयोग बेहद खास हैं। आज कुछ राशियों किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जॉब करने वाले लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार करने वालों नई डील या ऑर्डर मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। ध्यान और आत्मविश्वास बना कर रखें। यह दिन नए की शुरुआत के लिए भी शुभ है। कोई रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। नया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। छात्रों के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं, वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको खुशियों और धन की सौगात मिलने वाली है?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के 17 मई 2025 का दिन काफी अनुकूल, लाभकारी और शुभ सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। कामों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। बॉस और कलीग का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। नया कॉन्ट्रैक्ट या डील फाइनल हो सकती है। जो काम लंबे समय से अटके थे, वो पूरे हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं अब रंग ला सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: नींद में दिखने वाले ये 7 संकेत, जिंदगी में मचा सकते हैं उथल-पुथल
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए 17 मई का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ होगी। आपको अपने कामों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिल सकती है। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई खुशखबरी घर में खुशी ला सकती है। मिलजुल कर कोई छोटा-सा सेलिब्रेशन हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज लिए गए फैसले भविष्य में फायदा देंगे। ध्यान रखें, दूसरों की बात भी शांति से सुनें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए 17 मई का दिन फायदेमंद रहेगा। खासतौर पर करियर के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। व्यापारियों को पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी जुड़ सकता है। काम के सिलसिले में नई जगह जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं तो यह शुभ रहेगी। यात्रा से कोई नया अवसर मिल सकता है। आप अपने फैसले खुद लेने में सक्षम रहेंगे। लक्ष्य को लेकर स्पष्टता बनी रहेगी। आज लिया गया कोई फैसला भविष्य में फायदा देगा। परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान हो सकती है। खुद को थोड़ा आराम देना भी ज़रूरी है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए 17 मई, 2025 का दिन अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। पढ़ाई में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने प्रयास का आज लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही, आपकी प्रशंसा भी संभव है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नया निवेश करने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए 17 मई 2025 का दिन खास रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। सकारात्मक सोच आपको आगे ले जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैसों से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय सही है। बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई नया संपर्क फायदेमंद साबित हो सकता है। पुराना कर्ज चुकता करने का मौका मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर आराम जरूर करें। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक सुकून मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines