Auspicious Bad Dreams: सोते समय सपने आना एक सामान्य बात है. जहां कुछ सपने व्यक्ति को अच्छा महसूस कराते हैं, वहीं कई सपने डर और निराशा का कारण भी बनते हैं. हालांकि, कुछ अशुभ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को शुभ घटनाओं का संकेत दे रहे होते हैं. दरअसल, स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली छोटी से छोटी चीज व घटना को शुभ-अशुभ संकेत से जोड़ा गया है. यहां पर आज आप उन अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं, जिनका सपने में दिखना शुभ माना गया है.
अशुभ सपने जो देते हैं शुभ संकेत
- मृत्यु: यदि आप सपने में खुद की मृत्यु या किसी व्यक्ति की मौत होते हुए देखते हैं तो ये अशुभ नहीं, बल्कि शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ने वाली है और उसे अपने जीवन की तमाम समस्याओं से जल्द मुक्ति मिलेगी.
- रोना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को या किसी व्यक्ति को जोर-जोर से रोते हुए देखना शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
- अर्थी या शव: सपने में अर्थी व शव देखना शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपको किसी पुरानी बीमारी या परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है.
- हत्या: सपने में खुद की या किसी व्यक्ति की हत्या देखना शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है. इसके अलावा आपको शत्रुओं पर भी विजय मिल सकती है.
ये अशुभ सपने भी देते हैं शुभ संकेत
- मल
- आत्महत्या
- घर गिरना
- कब्रिस्तान
- श्मशान घाट
- काली चींटियां
- सांप का काटना
- खुद को नग्न देखना
- पैर में कांटा चुभना
- जहरीले कीड़ों का काटना
- स्वयं को उड़ते हुए देखना
- खुद का लड़ाई में मारे जाना
- मृत व्यक्ति के साथ भोजन करना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines