Aaj Ka Rashifal: 8 अगस्त 2025 को सावन माह की चतुर्दशी तिथि दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस दिन दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। योग आयुष्मान पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही करण वणिज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूरे दिन विष्टि करण रहेगा।
ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और सूर्य व बुध कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही शनिदेव मीन राशि में रहेंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेंगे। मंगल कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 8 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
वृषभ राशि
नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। घर और परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल होगी।
मिथुन राशि
परिवार के लोगों की नासमझी के कारण क्रोध आएगा। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च और परिश्रम अधिक होगा।
कर्क राशि
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध और दुख होगा। कलह और हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। दूसरों के निजी झंझटों में न पड़ें।
कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। संतों का सान्निध्य मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। धन प्राप्ति आसान होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला राशि
कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे और लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें, सफलता मिलेगी।
धनु राशि
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। चिंता, भय और तनाव का माहौल रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव हैं।
मकर राशि
व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ सकती है। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में टकराव संभव है।
कुंभ राशि
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभकारी होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय और कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
मीन राशि
धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़े निवेश में जोखिम न लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 8 अगस्त बनेगा इन 5 राशियों का गोल्डन डे, हो जाएगी बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines