हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए 'गुड डे' बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: सावन का दूसरा सोमवार आज होने के साथ ही कामिका एकादशी भी है। 21 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से आसानी से पता लगा सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से भी जानते हैं। दूसरी बात सावन का दूसरा सोमवार भी आज है। शाम 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। शाम 6 बजकर 39 तक वृद्धि योग रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण बालव सुबह 9 बजकर 38 तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण 8 बजकर 21 तक रहेगा फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों में चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु अकेले विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। कुंभ राशि में राहु और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

कार्यस्थल पर समस्याओं को हल करने के लिए वास्तु के हिसाब से बदलाव करें, इससे जल्दी लाभ मिलेगा। हवाई यात्रा के संकेत बन रहे हैं। सामाजिक और परोपकारी कामों में हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

काम में तरक्की के लिए अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में सुधार करें। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें, इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। इस दिन आप बिजली के सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपके सितारे अनुकूल हैं। आपके काम तेजी से पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपकी मेहनत और अपनों की दुआएं आपकी कामयाबी का कारण हैं। सेहत पर कुछ खर्च हो सकता है। परिवार में किसी आयोजन से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सावधान रहें।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तेल के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

जीवन छोटा है, इसलिए समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, जो होगा अच्छा ही होगा। बेकार की सोच से बचें। आपकी बातचीत की कला से काम बनेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की पूजा से लाभ होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। सेहत बेहतर करने के लिए डॉक्टर की सलाह बदलें। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। कोई उपहार मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता के चलते आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार की समस्याओं का हल निकल आएगा। रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अचानक आए खर्च से बजट पर असर पड़ सकता है। बेवजह किसी से बहस हो सकती है।

कुंभ राशि

व्यापार में तरक्की के मौके हैं। काम की परेशानियां आसानी से हल हो जाएंगी। बर्तन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परोपकारी रवैया अपनाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कामों में उलझ सकते हैं। छोटी बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी समस्याएं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola