कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी समस्याएं

Kamika Ekadashi 2025: सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जानते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फलदायी होती है। इसके साथ ही इस दिन अगर राशि के अनुसार कुछ उपायों को किया जाए, तो सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार कौन से उपायों को करें?

lord shiva and ganesha

credit- Unsplash

Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर पड़ती है। यह हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। यह दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने, पापों से मुक्ति पाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही कामिका एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है।

माना जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। वहीं, अगर कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर लिया जाए, तो कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं कि कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार कौन से उपाय करें।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को कामिका एकादशी पर सुबह स्नान के बाद गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। प्रभु को बिल्व पत्र अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र या अनार दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को भगवान शिव को दही और शहद का भोग लगाना चाहिए। ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला से करें। सफेद कपड़े में चावल और मिश्री बांधकर किसी शिव मंदिर में दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ महाकालेश्वराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें और हरे कपड़े में हरी मूंग दाल का दान करें। शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दूध और चंदन से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ शशिशेखराय नमः’ मंत्र का जाप करें और सफेद फूल या चांदी का सिक्का किसी शिव मंदिर में दान करें। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को भगवान शिव को गुलाब के फूल और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें और तांबे का बर्तन या गेहूं किसी जरूरतमंद को दान करें। सूर्योदय के समय शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भगवान शिव को चंदन का तिलक अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और पीले कपड़े में बेसन या हल्दी बांधकर दान करें। शिव मंदिर में बिल्व पत्र चढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले भगवान शिव को सफेद फूल और दूध अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें और सफेद मिठाई या दूध किसी शिव मंदिर में दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले भगवान शिव को लाल चंदन और गुड़ अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और लाल कपड़े में गुड़ बांधकर दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को भगवान शिव को पीले फूल और केसर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें और पीली मिठाई या बेसन के लड्डू किसी शिव मंदिर में दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को भगवान शिव को नीले फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र और काले तिल या नीले कपड़े का दान करें। शिव मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को भगवान शिव को शहद और बिल्व पत्र अर्पित करना चाहिए। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें। शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि वालों को भगवान शिव को पीले चंदन और केसर का तिलक अर्पित करना चाहिए। किसी शिव मंदिर में पीले फल (जैसे केला) दान करें। शिवलिंग पर गंगाजल और दूध अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ