हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए 'शहद सा मीठा' रहेगा 16 जुलाई का दिन, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 16 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
credit- news 24 gfx

Aaj Ka Rashifal: 16 जुलाई 2025 को शाम 9:01 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वभाद्रपद सुबह 5:46 बजे तक रहेगा, फिर उत्तरभाद्रपद नक्षत्र लगेगा। शोभन योग सुबह 11:57 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद अतिगण्ड योग शुरू होगा। गर करण सुबह 9:52 बजे तक रहेगा, फिर वणिज करण रात 9:01 बजे तक और उसके बाद विष्टि करण प्रभावी होगा।

ग्रहों की स्थिति में, चंद्रमा और शनि मीन राशि में रहेंगे। शुक्र वृषभ राशि में और गुरु मिथुन राशि में होंगे। सूर्य शाम 5:40 बजे मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएगा। सिंह राशि में मंगल और केतु की युति रहेगी, जबकि राहु कुंभ राशि में विराजमान होगा। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज सावधानी से बोलें, क्योंकि जल्दबाजी में कही बात नुकसान पहुंचा सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज कम बोलकर अपनी बात को प्रभावी बनाएं। धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। परिवार से जुड़े तनाव के कारण मन अशांत रहेगा। यात्रा और निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। बड़े व्यापारिक सौदों के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा, और विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते। लापरवाही से लाभ के अवसर खो सकते हैं। विवाह से संबंधित प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि

दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ हो सकती है। करियर से जुड़े फैसले लेने में संकोच न करें। धन लाभ आसानी से होगा, और यात्रा के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका सामाजिक मान और सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कोई पुरानी बीमारी बुजुर्गों को परेशान कर सकती है। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें।

तुला राशि

नई व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। कार्यशैली में सुधार लाने से लाभ होगा। सरकारी सहयोग मिलेगा, और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। अपनों के साथ छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति रहेगी। धन लाभ के योग हैं और प्रतिस्पर्धी शांत रहेंगे। आलस्य के कारण कार्यों में देरी हो सकती है। संतान के विवाह के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि

आपके शब्द दूसरों को प्रभावित करेंगे। संतान के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। लाभ के कई अवसर सामने आएंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा और निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति के रास्ते आसान होंगे, लेकिन जोखिम भरे निर्णयों से बचें। व्यवसाय विस्तार के लिए धन संग्रह में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। छोटी-मोटी चोट या विवाद से बचें। गलत संगति से नुकसान हो सकता है। तीर्थयात्रा का योग बन रहा है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

निवेश के लिए दिन शुभ है। परिवार या दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि उनकी सेहत में कमी आ सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 16 जुलाई को लग सकता है इन 5 राशियों को झटका, रहें सतर्क

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola